करवा चौथ 2025: साड़ियों, चूड़ियों और ज्वेलरी के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के ये 5 बाजार, जरूर करें विजिट
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ का त्योहार महिलाओं के लिए बेहद खास होता है. इस खास दिन पर शादीशुदा महिलाएं व्रत रखने के साथ ही सोलहा श्रृंगार भी करती हैं. करवा चौथ से कई दिन पहले से ही साड़ी से लेकर ज्वेलरी तक की शॉपिंग स्टार्ट कर देती है. वैसे तो अब महिलाएं ऑनलाइन शॉपिंग करना ज्यादा पसंद करती हैं. लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं, जिन्हें मोलभाव करके ही चीजें खरीदने में मजा आता है. ऑनलाइन चीजें कभी-कभी महंगी भी पड़ती है, जिससे बजट आउट हो सकता है.
ऐसे में बेहतर है कि आप मार्केट जाकर शॉपिंग करें और मोलभाव करके कुछ पैसे भी सेव कर सकती हैं. अगर आप भी करवा चौथ के लिए बेहतरीन साड़ियां, सूट, ट्रेंडी ज्वेलरी लेना चाहती हैं दिल्ली की कुछ मार्केट को एक्सप्लोर कर सकती हैं. चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं दिल्ली-एनसीआर की ऐसी बजट फ्रेंडली मार्केट जहां जेब भी कम ढीली होगी और आपको एक ट्रेंडी और स्टाइलिश चीजे भी मिलेंगी.





