February 22, 2026 4:54 pm
ब्रेकिंग
Babulal Marandi FIR: गिरिडीह के होटल में बैठक करने पर बाबूलाल मरांडी समेत 50 पर FIR, आचार संहिता उल्... Jharkhand Municipal Election: निकाय चुनाव के लिए मतदान कल, डिस्पैच सेंटर्स से पोलिंग पार्टियां रवाना Koderma News: कोडरमा में महिलाओं ने तैयार किया हर्बल गुलाल, इस होली रसायनों से मिलेगी मुक्ति Operation Narcos: हटिया रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 14 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार Deoghar News: बदहाली के आंसू रो रही देवघर बाजार समिति, पीने के पानी तक की सुविधा नहीं, किसान-मजदूर प... Deoghar News: देवघर ब्लड बैंक में 'नेट टेस्ट' अनिवार्य, लेकिन जिले में जांच मशीन ही नहीं, मरीज परेशा... Surguja Voter List 2026: सरगुजा में SIR प्रक्रिया संपन्न, 3818 नए मतदाता जुड़े, 1174 नाम सूची से हटा... Governor's Speech: ट्रांजैक्शन नहीं ट्रांसफॉर्मेशन बने जीवन का लक्ष्य, राज्यपाल ने युवाओं को दिया सफ... Balodabazar News: मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का 80वां महाधिवेशन शुरू, बलौदाबाजार से गूंजा सामाजिक समर... Surajpur News: सूरजपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, घायल का जिला अस्पताल में इल...
व्यापार

इधर अनिल अंबानी ने की गोला-बारूद की डील उधर शेयर बना रॉकेट, एक झटके में निवेशक मालामाल

भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल रही है. सेंसेक्स के शेयरों में तगड़ा उछाल आया है. लेकिन इसी बीच अनिल अंबानी की कंपनी के शेयर में भी जोरदार रैली देखने को मिल रही है. कंपनी के स्टॉक रिलायंस पावर में 15 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है. बीते गुरुवार को अनिल अंबानी ने जर्मनी की डिफेंस कंपनी के साथ गोला-बारूद और तोप बनाने की डील की थी, जिसका सीधा असर उसके शेयरों पर देखने को मिल रहा है.

अनिल अंबानी की डिफेंस सेक्टर की कंपनी रिलायंस डिफेंस ने जर्मनी की हथियार विनिर्माता राइनमेटल एजी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे तहत अंबानी की कंपनी जर्मनी के साथ मिलकर महाराष्ट्र में डिफेंस से जुड़े कारखाने के लिए तोप, गोले और बारूद बनाएगी, जिसके बाद से अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर और पावर के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है.

रिलायंस पावर के शेयर हुए रॉकेट

डिफेंस डील के बाद अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के शेयर रॉकेट हो गए. कंपनी के शेयरों ने आज कारोबार के समय करीब 19 फीसदी का हाई बनाया. खबर लिखे जाने तक रिलायंस के शेयर 16.73 फीसदी की तेजी के साथ 52.04 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं. आज उसके प्रति शेयर के दाम 7.46 रुपये बढ़ गए हैं.

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर में आई तेजी

वहीं, अनिल अंबानी की एक और कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में तेजी आई है. कंपनी के शेयर शुक्रवार को 21.50 रुपये की तेजी के साथ 304.85 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं. उनमें 7. 59 फीसदी की तेजी देखी जा रही है.

Related Articles

Back to top button