February 25, 2026 1:58 am
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
उत्तरप्रदेश

गोरखपुर: NEET छात्र की हत्या मामले में कुख्यात पशु तस्कर रहीम का एनकाउंटर… नेपाल भागने की फिराक में था, 4 अरेस्ट

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में नीट की तैयारी कर रहे छात्र दीपक गुप्ता की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस मर्डर केस से जुड़े कुख्यात पशु तस्कर रहीम को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ लिया है. पुलिस की जवाबी फायरिंग में रहीम के पैर में गोली लगी है. उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस केस में दीपक और उसके 3 अन्य साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक, रहीम नेपाल भागने की फिराक में था, लेकिन कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के भेड़ी घाट ढाडी टोले में पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया. इस दौरान हुई मुठभेड़ में वह जख्मी हो गया. इसके अलावा उसके दो साथी छोटू और राजू को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है.

पशु तस्करों ने की दीपक की हत्या

सोमवार देर रात गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के भट्ठा चौराहे पर छात्र दीपक गुप्ता की हत्या कर दी गई थी. बताया गया कि पशु तस्कर पिकअप गाड़ियों से इलाके में पहुंचे थे और फर्नीचर की दुकान का शटर तोड़ने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान ग्रामीणों और दीपक ने उन्हें रोकने का प्रयास किया.

पिकअप से भाग रहे बदमाशों का दीपक ने स्कूटी से बदमाशों का पीछा किया. इसी बीच, स्कूटी फिसल गई और वह जख्मी होकर जमीन पर गिर गया. तभी बदमाश उसे पिकअप में लादकर ले गए. उसकी लाश गांव से चार किमी दूर मिली. इस घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश है.

परिजन का आरोप- दीपक को गोली मारी गई थी

परिजनों का आरोप है कि दीपक को गोली मारी गई थी, जबकि पुलिस इसे सिर में चोट लगने से हुई मौत बता रही है. परिवार ने सभी आरोपी पशु तस्करों का एनकाउंटर करने की मांग की है. एसएसपी राज करण ने बताया कि एक अभियुक्त अजब हुसैन को पहले ही अरेस्ट कर लिया गया था. इसके अलावा पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी रहीम को अरेस्ट किया गया है. वहीं, दो अन्य आरोपी छोटू और राजू को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

Related Articles

Back to top button