February 24, 2026 2:44 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
छत्तीसगढ़

नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में विकास के नए युग की होगी शुरुआत: रमन सिंह

बस्तर: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर जगदलपुर पहुंचे. मीडिया से बातचीत में डॉ रमन सिंह ने नक्सलवाद पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बस्तर में नक्सलवाद का खात्मा होने के बाद पूरे क्षेत्र में विकास के नए युग की शुरुआत होगी.

मार्च 2026 तक नक्सलवाद का हो जाएगा सफाया: डॉ रमन सिंह ने कहा कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की कल्पना के तहत मार्च 2026 तक नक्सलवाद बस्तर से समाप्त हो जाएगा. मार्च 2026 के डेडलाइन के बाद न केवल बस्तर, छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे भारतदेश से माओवाद समाप्त होगा.

माओवाद समाप्ति के बाद बस्तर में शांति विकास और उन्नति का एक नया युग शुरू होगा. बस्तर के वादियों में फिर से ढोल मांदर की गूंज होगी. यहां न केवल पर्यटन बल्कि उद्योग , कृषि और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे. बस्तर को प्रकृति ने भरपूर उपहार दिया है. पूरे भारतदेश और विदेशों से पर्यटक बस्तर आएंगे. एक नया डेस्टिनेशन नार्थ ईस्ट से हटकर छत्तीसगढ़ का बस्तर होगा. जहां अगले 3- 4 सालों में बड़ा परिवर्जन होगा- डॉ. रमन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़

स्वदेशी मेले में रमन सिंह होंगे शामिल: डॉ रमन सिंह बस्तर में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इन कार्यक्रमों में से स्वदेशी मेला प्रमुख है. इस अवसर पर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में स्वदेशी को बढ़ावा देने के प्रति कार्य किया है. देश में स्वदेशी, सवालंबन और स्वराज को बढ़ावा मिल रहा है. स्वदेशी महात्मा गांधी जी की कल्पना रही है इसी संकल्प के अनुसार देशभर में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग , राजनांदगांव और अब जगदलपुर में आयोजित किया गया है. बस्तर स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का बड़ा मंच है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button