February 23, 2026 4:39 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
देश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बदला ईमेल एड्रेस, पोस्ट शेयर कर लिखा- ‘I switched to Zoho mail’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को अपने आधिकारिक ईमेल एड्रेस में बदलाव की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया कि अब वह Gmail के बजाय Zoho Mail का इस्तेमाल करेंगे। गृह मंत्री ने आधिकारिक पोस्ट में लिखा, “मैंने अपना ईमेल एड्रेस Zoho मेल पर स्विच कर लिया है। मेरा नया ईमेल एड्रेस ‘amitshah.bjp@zohomail.in’ है। भविष्य में मेल के जरिए पत्राचार के लिए कृपया इसी पते का इस्तेमाल करें।”

क्या है Zoho Mail?

Zoho मेल एक सुरक्षित और प्रोफेशनल ईमेल सेवा है जो खासकर कंपनियों और प्रोफेशनल्स के लिए बनाई गई है। यह Google के Gmail या Microsoft के Outlook का एक मजबूत भारतीय ऑप्शन है। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी अपना आधिकारिक ईमेल Zoho मेल पर स्विच किया था, जिससे इसकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई थी।

PunjabKesari

Zoho Mail की खासियत-

  • प्रोफेशनल पहचान: यह यूजर्स को उनके संगठन के डोमेन से ईमेल अकाउंट बनाने की सुविधा देता है, जिससे एक प्रोफेशनल पहचान मिलती है।
  • विज्ञापन-मुक्त अनुभव: Zoho मेल पूरी तरह से Ad-Free है, जो यूजर्स को एक साफ-सुथरा मेलिंग एक्सपीरियंस देता है।
  • बेहतरीन सुरक्षा: इसमें एन्क्रिप्शन, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन और स्पैम फिल्टर जैसी आधुनिक सुरक्षा सुविधाएँ मिलती हैं, जो आपके डेटा को सुरक्षित रखती हैं।
  • बेहतर ऑर्गनाइजेशन: इसमें फोल्डर, लेबल, स्ट्रीम फीचर, कैलेंडर और टू-डू लिस्ट जैसी सुविधाएँ हैं, जो टीम के सहयोग और काम को आसान बनाती हैं।
  • अन्य Zoho टूल्स से जुड़ाव: यह Zoho के अन्य व्यावसायिक उपकरणों (जैसे CRM, Docs) के साथ आसानी से जुड़ जाता है, जिससे काम आसानी से हो जाता है।

Zoho मेल को किसी भी डिवाइस (कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल) से एक्सेस किया जा सकता है। अमित शाह का यह स्विच देश में भारतीय तकनीकी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button