February 25, 2026 3:15 am
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
दिल्ली/NCR

ADM पर लगा भ्रष्टाचार का दाग: रिश्वत लेने के आरोप में ADM भैरो सिंह के खिलाफ ग्रेटर नोएडा में FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एडीएम भैरो सिंह पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं. शिकायतकर्ता ने रिश्वत लेने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है. पीड़ित देवराज नागर ने रिश्वत लेकर काम कराने का आरोप लगाया है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. वहीं मामले में जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस का दावा है कि आरोप सही पाए गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी.

सूरजपुर कलेक्ट्रेट में तैनात एडीएम भैरो सिंह व दो अन्य पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है. आरोप है कि उन्होंने अनियमित तरीके से रिश्वत लेकर कार्य कियापीड़ित की शिकायत पर सूरजपुर थाना क्षेत्र में मामला दर्ज हुआ.मेरठ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम धारा 13 के तहत कार्रवाई की गई.

सूरजपुर थाने में केस दर्ज

शिकायतकर्ता देवराज नागर ने कहा कि सूरजपुर थाने में हुआ एडीएम भैरो सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जिला न्यायालय द्वारा आदेशित BNS की धारा 173 के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, एडीएम भैरो सिंह सूरजपुर कलेक्ट्रेट में तैनात हैं. पीड़ित देवराज नागर उनके खिलाफ रिश्वत लेने का आरोप लगया है. जिसके बाद कार्रवाई हुई है. पीड़ित ने पुलिस शिकायत में कहा था कि एडीएम ने पैसे लेकर कार्य करने की बात कही. हालांकि इस मामले में एडीएम भैरो सिंह समेत दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

मामले की जांच शुरू

शिकायतकर्ता की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने एडीएम भैरो सिंह के खिलाफ जिला न्यायालय द्वारा आदेशित BNS की धारा 173 के तहत केसदर्ज किया है. पुलिस का दावा है कि जांच के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button