February 25, 2026 3:28 am
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
पंजाब

पंजाबियों की लगी मौज! पंजाब सरकार ने इस Scheme के लिए जारी किए करोड़ों रुपए

पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों के लिए बड़ा कदम उठाया है। सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार ने आशीर्वाद योजना के तहत चालू वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान अनुसूचित जाति के 7352 लाभार्थियों को 37.50 करोड़ रुपये की राशि जारी की है।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि अनुसूचित जातियों के लिए आशीर्वाद योजना के तहत चालू वर्ष के दौरान आशीर्वाद पोर्टल पर बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, श्री फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, मानसा, मोगा, श्री मुक्तसर साहिब, पटियाला, पठानकोट, रूपनगर, एसएएस नगर, संगरूर, मलेरकोटला और तरनतारन जिलों से अनुसूचित जाति के कुल 7352 लाभार्थियों के आवेदन प्राप्त हुए थे। इन 7352 लाभार्थियों को कवर करने के लिए 37.50 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि इस राशि से बरनाला जिले के 313, बठिंडा के 826, फरीदकोट के 166, फतेहगढ़ साहिब के 178, फाजिल्का के 360, गुरदासपुर के 104, होशियारपुर के 731, जालंधर के 837, कपूरथला के 69 लाभार्थियों को वित्तीय लाभ प्रदान किया गया है। इसी तरह, मानसा जिले के 310, मोगा के 360, श्री मुक्तसर साहिब के 502, पटियाला के 630, पठानकोट के 112, रूपनगर के 158, एसएएस नगर के 159, संगरूर के 797, मलेरकोटला के 80 और तरनतारन जिले के 660 लाभार्थियों को भी लाभ प्रदान किया गया है। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि आशीर्वाद योजना के तहत राज्य सरकार 15 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। राज्य में निम्न आय वाले परिवारों की लड़कियों की शादी के लिए 51,000 रुपये की सहायता दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button