March 19, 2026 5:56 am
ब्रेकिंग
चित्तौड़गढ़ में 'कातिल' मधुमक्खियों का तांडव! श्मशान में शव यात्रा पर किया हमला, दो की मौत; 50 लोगों... दिल्ली में गैस माफिया पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! 223 LPG सिलेंडर बरामद, पुलिस ने कालाबाजारी के बड़े खेल ... चीन और ईरान की 'खतरनाक' जुगलबंदी! अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा—ड्रैगन दे रहा है तेहरान को घातक हथ... ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत का 'प्लान-B' तैयार! गैस सप्लाई न रुके इसलिए खर्च होंगे ₹600 करोड़; क्य... Saharanpur Encounter: सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया इनामी अपराधी शहजाद, 44 वारदातों को दे ... Delhi Weather Update: दिल्ली में आंधी के बाद झमाझम बारिश, 20 मार्च तक खराब रहेगा मौसम; जानें अगले 3 ... Bihar Politics: बिहार में CM पद का दावेदार कौन? नीतीश कुमार की 'पहली पसंद' पर सस्पेंस, सम्राट चौधरी ... One Nation One Election: अब मानसून सत्र में आएगा 'महा-फैसला'! JPC की समय सीमा फिर बढ़ी; क्या 2027 मे... Noida Land Eviction: नोएडा में भू-माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन, जेवर एयरपोर्ट के पास 350 करोड़ की जमीन... Weather Update: दिल्ली-NCR, पंजाब और यूपी में अगले 3 दिन बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, लुढ़केगा पार...
मध्यप्रदेश

सीधी की अनामिका को मोहन यादव बनाएंगे डॉक्टर, रोती बैगा आदिवासी बिटिया की मुराद पूरी

सीधी: ग्राम डेवा की रहने वाली बैगा समुदाय की बिटिया अनामिका बैगा को लेकर सामने आए मामले में अब बड़ा और राहत भरा अपडेट सामने आया है. शनिवार सुबह करीब 11 बजे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर पोस्ट साझा करते हुए स्पष्ट किया कि अनामिका को उसकी पढ़ाई के लिए पूरी सरकारी सहायता दी जाएगी. मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद न केवल अनामिका, बल्कि उसके परिवार और क्षेत्र के लोगों में भी नई उम्मीद जगी है.

अनामिका का डॉक्टर बनने का सपना होगा साकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने पोस्ट में लिखा कि “शुक्रवार को सीधी प्रवास के दौरान बिटिया अनामिका बैगा ने उनसे पढ़ाई में मदद के लिए अनुरोध किया था. इसके बाद जब पूरे मामले की जानकारी ली गई तो यह तथ्य सामने आया कि अनामिका फिलहाल नीट परीक्षा की तैयारी कर रही है और उसे कोचिंग की पढ़ाई तथा छात्रावास की सुविधा के लिए सहायता की आवश्यकता है. मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि अनामिका ने अभी तक नीट की परीक्षा नहीं दी है, लेकिन वह पूरी लगन और मेहनत से इसकी तैयारी कर रही है.”

‘बेटी की हर संभव मदद करेगी प्रदेश सरकार’

जानकारी संज्ञान में आने के बाद मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अनामिका के लिए तत्काल उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उसकी तैयारी में कोई बाधा न आए. मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में यह भी भरोसा दिलाया कि भविष्य में यदि अनामिका का मेडिकल कॉलेज में चयन होता है, तो राज्य सरकार की ओर से उसे हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी.

पहले भी की थी सीएम से मिलने की कोशिश

डॉ. मोहन यादव ने भावनात्मक शब्दों में लिखा, “मुझे पूर्ण विश्वास है कि एक दिन बिटिया अनामिका एक विख्यात चिकित्सक के रूप में मध्य प्रदेश का नाम रोशन करेगी.” मुख्यमंत्री के इस बयान को आदिवासी समाज और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है. इससे पहले अनामिका ने सरकार और प्रशासन पर मदद न मिलने के आरोप लगाए थे और मुख्यमंत्री से मिलने की कोशिश के दौरान उसे सुरक्षा कारणों से अंदर न जाने दिए जाने की बात सामने आई थी.

Related Articles

Back to top button