February 23, 2026 3:51 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
छत्तीसगढ़

कोरबा एलिफेंट अटैक में एक युवक की मौत, करतला में घूम रहा 50 हाथियों का दल

कोरबा: छत्तीसगढ़ का कोरबा जिला जंगलों से घिरा हुआ है. यहां के करतला वन मंडल में बीते 15 दिनों से हाथियों का दल घूम रहा है. बुधवार रात 8 अक्टूबर को दंतैल हाथी ने एक युवक को पटक पटकर मार डाला. इस घटना से करतला वन मंडल के रामपुर गांव में दहशत का माहौल है.

वन विभाग ने दी जानकारी: मृत व्यक्ति के विषय में वन विभाग की ओर से बताया गया है कि वह मानसिक रूप से कुछ कमजोर था. वह रामपुर के बस स्टैंड में ही रहता था. लोगों द्वारा फेंके गए कचरे को अपने शरीर पर बांधकर घूमता रहता था और दिन भर बस स्टैंड के होटलों से खाना मिल जाने पर पेट भर लेता था. शाम होते ही किसी कोने में जाकर सो जाता था. इसी व्यक्ति को हाथी ने पटक पटक कर मार डाला है.

क्षेत्र में घूम रहा 50 हाथियों का दल: करतला वन परिक्षेत्र में करीब 50 हाथियों के दल ने आसपास के खेत में लगे धान के फसलों को रौंदकर नुकसान पहुंचाया है. मृत व्यक्ति के विषय में प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम वह व्यक्ति बस स्टैंड से निकलकर रामपुर से लगे बिंझकोट की तरफ जा रहा था. रात के अंधेरे में जंगल में रुका था. तभी एक दंतैल हाथी से उसका सामना हो गया और दंतैल हाथी ने पटक-पटककर उसकी जान ले ली है. आसपास के लोग जब हाथी को भगाने निकले तब जंगल में उसका शव पाया गया. स्थानीय लोगों के द्वारा वन विभाग की टीम तथा करतला पुलिस को सूचना दे दी गई. वन विभाग और पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई जारी है.

कोरबा वन मंडल में हाथियों की मौजूदगी, नए दल की भी एंट्री : जिले के कटघोरा और कोरबा वनमंडल में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है. पड़ोसी रायगढ़ जिले से हाथियों का एक और दल कोरबा वनमंडल के करतला रेंज में पहुंच गया है. वन अमला अलर्ट मोड पर है. इसी क्षेत्र में ही मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति की जान हाथियों ने ली है. हाथियों के रायगढ़ से पहुंचे दल को मिलाकर क्षेत्र में सक्रिय हाथियों की संख्या बढकर 52 हो गई है. 15 हाथी पहले से ही यहां के रामपुर सर्किल में घूम रहे थे.

नोनदरहा क्षेत्र में पहुंचे हाथी: बीती रात 37 की संख्या में हाथी रेंज के नोनदरहा क्षेत्र में पहुंच गए हैं. हाथियों के इस दल ने यहां पहुंचते ही उत्पात मचाया और 15 से अधिक किसानों की धान के फसल को तहस-नहस कर दिया. अचानक पहुंचे हाथियों द्वारा फसल रौंदे जाने से ग्रामीणों में गुस्सा हैं. सूचना दिए जाने पर वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचकर हाथियों की निगरानी करने के साथ नुकसान के आंकलन में भी जुट गए हैं.

पसान रेंज में हाथियों की मौजूदगी: कटघोरा वनमंडल के पसान रेंज में 54 हाथी अभी भी सेमरहा सर्किल में डेरा डाले हुए हैं. हाथियों के इस दल ने भी क्षेत्र में उत्पात मचाते हुए बर्रा, सेमरहा तथा हरदेवा गांव में दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों के धान के फसल को रौंद दिया है. हाथियों द्वारा लगातार क्षेत्र में उत्पात मचाया जा रहा है.

कोरबा के वन मंडलों में 100 हाथियों का दल: कोरबा के दोनों वन मंडल को मिलकर इन दिनों लगभग 100 से अधिक हाथी जंगल में मौजूद हैं. जिसके कारण ग्रामीण और किसान सुरक्षा, फसल को लेकर चिंतित हैं. वन अमला इनकी निगरानी को लेकर सतर्कता बनाए हुए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button