April 2, 2026 4:14 pm
ब्रेकिंग
Family Dispute News: बहू पर प्रताड़ना का गंभीर आरोप, लाचार सास और पति ने प्रशासन से मांगी इच्छामृत्य... Ramavatar Jaggi Murder Case: अमित जोगी दोषी करार! छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सियासी गलिया... शिवरीनारायण की महानदी में 'बोट वॉर'! लकड़ी की नाव बनाम फाइबर स्पोर्ट बोट; नाविकों के दो गुटों में टक... बस्तर में जीत का जश्न: खेड़ापति हनुमान मंदिर में महाभंडारा, डिप्टी सीएम विजय शर्मा की पत्नी सावित्री... झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुली! सिर्फ 5 जिलों में 100% मातृ मृत्यु रिपोर्टिंग, बाकी जिलों क... Giridih Court High Drama: गिरिडीह कोर्ट में प्रेमी जोड़े की शादी पर महासंग्राम! लड़का-लड़की पक्ष में... झारखंड में 'डकैत राज'? प्रतुल शाहदेव का बड़ा हमला—"राज्य में खुलेआम घूम रहे हैं रहमान जैसे अपराधी" Jharkhand Weather Update: 2 अप्रैल को झारखंड में साफ रहेगा मौसम, चाईबासा में पारा सबसे हाई हॉकी का महाकुंभ! 540 खिलाड़ी और एक ट्रॉफी; राष्ट्रीय सब जूनियर महिला चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ Sonahatu Elephant Rescue: कुएं में गिरा विशालकाय हाथी! घंटों चला मौत और जिंदगी का खेल, आखिर में मिली...
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, दो माओवादी ढेर

 बीजापुर: बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा से लगे इंद्रावती नेशनल पार्क के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच एक बार मुठभेड़ हुई है। शनिवार सुबह से जारी मुठभेड़ में दो माओवादियों के मारे जाने की सूचना है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बीजापुर और सुकमा जिलों के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का संयुक्त बल क्षेत्र में माओवादी विरोधी अभियान पर निकला था। इसी दौरान इंद्रावती नेशनल पार्क के सुदूरवर्ती इलाके में माओवादियों से मुठभेड़ की स्थिति बनी। मुठभेड़ अब भी जारी है और सुरक्षाबल इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन को आगे बढ़ा रहे हैं।

सूत्रों का कहना है कि जंगल के अंदरूनी क्षेत्रों में और भी माओवादियों के छिपे होने की आशंका है, जिसके चलते आपरेशन को अत्यधिक सतर्कता के साथ अंजाम दिया जा रहा है। फिलहाल किसी सुरक्षाकर्मी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस घटना में लगातार अपडेट जारी है।

गौरतलब है कि इस क्षेत्र में सुरक्षा बल की ओर से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस दौरान पिछले कुछ समय में जवानों को कई बड़ी सफलताएं मिली हैं। हाल हीं में हुए मुठभेड़ में जवानों ने कई माओवादियों को ढेर कर दिया था। जिसमें कुछ महिला माओवादी भी शामिल थी। बस्तर को माओवाद से मुक्त करवाने के लिए प्रशासन और सरकार का लगातार प्रयास जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button