February 23, 2026 2:18 pm
ब्रेकिंग
NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता... Indore Crime News: गर्लफ्रेंड हत्याकांड का आरोपी पीयूष पुलिस के साथ पहुंचा घटनास्थल, बताया कैसे 'पाव... Uttarakhand News: कोटद्वार के युवक से मुलाकात के बाद चर्चा में राहुल गांधी, दीपक कुमार ने जिम मेंबरश... Crime News: थप्पड़ का बदला लेने के लिए 10वीं के छात्र पर खूनी हमला, 30 सेकंड में 27 बार गोदा, काट दी... Bharat Taxi Business Model: अमित शाह का बड़ा ऐलान, सिर्फ ₹500 के निवेश से भारत टैक्सी में मिलेगी हिस... रेप केस की FIR पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: बोले- 'BJP पर भरोसा नहीं, दूसरे राज्य की पुलिस... Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ...
उत्तरप्रदेश

लखनऊ: बेटी नॉर्वे में, खुद हकीम बनकर करता इलाज… कौन है सलाउद्दीन, जिसने घर को बना रखा था असलहों की फैक्ट्री?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मिर्जागंज में पुलिस ने एक हकीम के घर पर छापा मारकर सैकड़ों अवैध असलहों और कारतूसों का जखीरा बरामद किया. हकीम सलाउद्दीन उर्फ लाला (72) को हिरासत में ले लिया गया है, और उसके घर से असलहे बनाने के औजार भी मिले हैं। इस कार्रवाई ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है.

मिर्जागंज निवासी सलाउद्दीन, जो कभी डाकघर के पास दवाखाना चलाता था, के घर पर कई थानों की पुलिस फोर्स ने संयुक्त रूप से छापेमारी की. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सलाउद्दीन के घर में अवैध हथियारों का भंडारण हो रहा है. छापे के दौरान पुलिस को 312 और 315 बोर की सैकड़ों बंदूकें, डीबीबीएल रायफल, पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए. इतनी बड़ी संख्या में हथियार देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए. बरामद कारतूसों को 20 बोरों में भरकर पुलिस अपने साथ ले गई.

असलहा बनाने का ‘कारखाना’

छापेमारी के दौरान पुलिस को सलाउद्दीन के घर से हथियार बनाने के उपकरण भी मिले. इससे संदेह गहरा गया है कि हकीम का घर न केवल हथियारों के भंडारण का अड्डा था, बल्कि यहां अवैध रूप से असलहे बनाकर उनकी सप्लाई भी की जा रही थी. पुलिस ने सलाउद्दीन, उनकी पत्नी, बेटी और एक अन्य युवक से पूछताछ की, लेकिन फिलहाल केवल सलाउद्दीन को हिरासत में लिया गया है.

कौन है सलाउद्दीन?

72 वर्षीय सलाउद्दीन उर्फ लाला का परिवार मिर्जागंज में साधारण जीवन जीता हुआ प्रतीत होता था. उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं। एक बेटी नॉर्वे में रहती है, जबकि दूसरी लखनऊ के इंटीग्रल विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही है. सलाउद्दीन पहले मिर्जागंज में डाकघर के पास दवाखाना चलाता था, लेकिन अब उसका यह काला कारोबार सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया.

पुलिस की कार्रवाई और जांच

एडीसीपी जितेंद्र दुबे ने बताया कि सलाउद्दीन के घर से बरामद असलहे, कारतूस और उपकरणों की जांच की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये हथियार कहां से आए और इन्हें कहां सप्लाई किया जा रहा था. सलाउद्दीन से पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है. आशंका है कि यह अवैध हथियारों का नेटवर्क काफी बड़ा हो सकता है. इलाके में इतने बड़े पैमाने पर अवैध हथियारों की बरामदगी ने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया है. लोग हैरान हैं कि एक हकीम, जो इलाज के लिए जाना जाता था, कैसे इस खतरनाक कारोबार में शामिल हो गया. पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है.

Related Articles

Back to top button