Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
PMCH Principal Removed: बिहार स्वास्थ्य सेवा पर बड़ा एक्शन; मंत्री निशांत कुमार ने प्रिंसिपल को हटाया... Punjab Government News: पंजाब में 1 जुलाई से लागू होगी VB-G RAM G योजना; ग्रामीण परिवारों को मिलेगा ... Pune Lohagad Murder Case: केतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा; हत्या से पहले आरोपियों ने की थी किल... Shani Pradosh Vrat 2026: शनि प्रदोष व्रत का दुर्लभ संयोग; महादेव और शनिदेव को प्रसन्न करने का महाउपा... Welcome To The Jungle: क्या 'वेलकम 4' में वापसी करेंगे उदय-मजनू? अक्षय कुमार ने दिया बड़ा संकेत ENG vs NZ 3rd Test: न्यूजीलैंड को बड़ा झटका; चोटिल ब्लेयर टिकनर मैच से बाहर, जैक फॉर्क्स बने कनकशन सब... AI Talent Gap in India: भारत में AI और मशीन लर्निंग प्रोफेशनल्स की भारी किल्लत; 10% से ज्यादा पद खाल... Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी उठापटक; जानें आज आपके शहर में क्या है नया भाव US-Iran Tensions: अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ी तनातनी; जेडी वेंस की चेतावनी, कहा- 'ईरान ने हमला किया तो ... Operation Sindoor Heroes: नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर दर्ज हुआ ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों का नाम

पुलिस हिरासत में ‘घोटाला’: 1.45 करोड़ रुपए दबाने के आरोप में SDOP पूजा पांडेय सस्पेंड, 11 पुलिसकर्मियों पर एक्शन

सिवनी पुलिस पर लगे 1.45 करोड़ रुपये की हवाला राशि लूट के आरोपों के बाद सिवनी की SDOP पूजा पांडे पर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाणा ने आदेश जारी कर महिला SDOP को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. पुलिस महानिरीक्षक (IG) जबलपुर जोन से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्रवाई की गई है.

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है, 8 अक्टूबर 2025 की रात NH-44 शीलादेही बायपास सिवनी में चेकिंग के दौरान पकड़ी गई राशि के संबंध में गंभीर कदाचरण और संदिग्ध आचरण प्रदर्शित करने के कारण SDOP को निलंबित किया गया है. निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस मुख्यालय भोपाल रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वहन भत्ते की पात्रता होगी.

टीआई समेत 9 पुलिसकर्मी भी सस्पेंड
यह कार्रवाई पहले निलंबित किए गए 9 पुलिसकर्मियों के बाद हुई है. एसपी सुनील मेहता और आईजी प्रमोद वर्मा ने पहले ही बंडोल टीआई अर्पित भैरम समेत 9 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया था.

क्या है पूरा मामला

आरोप है कि 8 और 9 अक्टूबर की दरमियानी रात को CSP पूजा पांडे के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान कटनी से नागपुर जा रहे एक व्यापारी से ₹1.45 करोड़ की अवैध राशि जब्त की गई थी, लेकिन टीम ने बिना कानूनी कार्रवाई के व्यापारी को जाने दिया और राशि का गबन कर लिया. आईजी प्रमोद वर्मा ने पूरे मामले की जांच जबलपुर के एडिशनल एसपी आयुष गुप्ता को सौंपी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.