February 24, 2026 1:39 pm
ब्रेकिंग
Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध...
उत्तरप्रदेश

अयोध्या में ‘रहस्यमय’ डबल ब्लास्ट: एक साल पहले बीवी की मौत, अब साली के साथ लिव-इन में रहे पति की भी धमाके में मौत

मां, पति-पत्नी, दो बेटे, बेटी और साली…ये अब इस दुनिया में नहीं हैं. डेढ़ साल में एक परिवार पूरी तरह तबाह हो गया है. ये दर्दनाक कहानी अयोध्या के पगलाभारी गांव की है. यहां एक मकान में गुरुवार को सिलिंडर ब्लास्ट हो गया और यहां रहने वाले रामकुमार गुप्ता का पूरा परिवार खत्म हो गया. हादसे में रामकुमार, उनके 2 बेटे लव (8) और यश, बेटी इशी और साली वंदना की मौत हो गई. अब यहां मातमी सन्नाटा पसरा है.

9 अक्टूबर की रात साढ़े सात बजे पगलाभारी गांव के एक मकान में सिलिंडर ब्लास्ट कर गया. गांववालों के मुताबिक, धमाकों की गूंज दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी. दौड़े-दौड़े लोग वहां पहुंचे तो देखा कि पूरा मकान मलबे में तब्दील हो गया है. चारों ओर धुएं का गुबार है. मलबे से आग की लपटें उठती दिखाई दीं.

अप्रैल 2024 में भी हुआ था ब्लास्ट

गांववालों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है. अप्रैल 2024 में भी इसी परिवार के पुराने मकान में सिलिंडर ब्लास्ट हुआ था, जिसमें रामकुमार की मां और पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई थीं और बाद में उनकी भी मौत हो गई थी. उस समय गांव की एक लड़की की भी मलबे में दबकर जान चली गई थी.

साली के साथ लिव-इन में रह रहा था

पत्नी की मौत के बाद रामकुमार अपनी साली के साथ लिव-इन में रह रहा था. उसने नया मकान भी बनवा लिया था. लेकिन इसी मकान में गुरुवार को ब्लास्ट हो गया. जिन पांच लोगों की मौत हुई, उनमें रामकुमार और साली वंदना भी शामिल थे.

पटाखों का कारोबार

स्थानीय लोग बताते हैं कि रामकुमार का अवैध पटाखों का कारोबार था. हादसे के बाद रामकुमार ने गांव छोड़कर मधुपुर मार्ग पर नया मकान बनवाया और वहीं अपने परिवार के साथ रह रहा था. हालांकि, इस बार भी उसी तरह का सिलिंडर ब्लास्ट हुआ. हालांकि, ग्रामीण अब भी दबी जुबान में इसे पटाखों से जुड़े हादसे के रूप में देख रहे हैं.

क्या बोले डीएम?

डीएम निखिल टीकाराम फुंटेस ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं और विस्फोट के कारणों की जांच जारी है. प्रारंभिक जांच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि धमाका किचन एरिया में हुआ होगा, क्योंकि वहां बर्तन पूरी तरह क्षतिग्रस्त पाए गए हैं. हालांकि,यह केवल प्रारंभिक अनुमान है और वास्तविक कारण का पता फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा.

Related Articles

Back to top button