February 16, 2026 9:09 pm
ब्रेकिंग
Delhi Assembly: 'फांसी घर' मामले में अरविंद केजरीवाल को अल्टिमेटम, विशेषाधिकार समिति के सामने होना ह... Delhi News: यमुना पार का होगा कायाकल्प, पूर्वी दिल्ली को ₹1075 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात Jammu News: आरएस पुरा बाल सुधार केंद्र से 3 नाबालिग फरार, 2 पाकिस्तान के रहने वाले Drug Free Punjab: नशे के खिलाफ अभियान का दूसरा चरण, मोगा में केजरीवाल-मान ने फूंका बिगुल PM Modi AI Video: पीएम मोदी और स्पीकर के AI वीडियो पर एक्शन, कांग्रेस के 9 नेताओं को नोटिस Balod News: कब्र से दफन बच्ची का सिर गायब, तंत्र-मंत्र की आशंका, मिले नींबू और मांस पूर्णिया न्यूज़: ATM चोर से बना हॉस्पिटल संचालक, चोरी की आदत नहीं गई, पुलिस ने किया अरेस्ट X Down: एलन मस्क का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' अचानक हुआ ठप, यूजर्स परेशान Faridabad Fire: फरीदाबाद के केमिकल गोदाम में भयंकर आग, 50 लोग झुलसे कर्मा सेना झलप मंडल के अध्यक्ष बने योगेशवर साहू, रास्ट्रीय मिडिया संयोजक बने श्रीराम साहू
छत्तीसगढ़

वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे : बच्चों को रखें मोबाइल से दूर, नर्सिंग छात्राओं ने पोस्टर के जरिए फैलाई जागरुकता

जगदलपुर : वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे के उपलक्ष्य पर मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमे नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं के साथ ही एमबीबीएस छात्राओं के सोशल मीडिया से होने वाले नुकसान को लेकर पोस्टर बनाया. सोशल मीडिया से दूर रहने के लिए नर्सिंग कॉलेज के छात्रों ने एक नाटक भी प्रस्तुत किया गया. जिसमें सोशल मीडिया से कैसे दूर रहे. ज्यादा उपयोग करने से क्या नुकसान हो सकता है. साथ ही नुकसान का एक शार्ट वीडियो बनाने के बाद इसे सोशल मीडिया में डाला जाएगा. जिससे कि लोग जागरूक हो सके और अपने बच्चों को फोन से दूर रख सके.

बच्चों को रखें फोन से दूर : एमबीबीएस छात्रा आयुषी चौधरी ने बताया कि आज के युग में देखा गया है कि छोटे से लेकर बड़े लोग फोन से जुड़ गए है. छोटे बच्चे पैदा होने के साथ ही परिजन उसे फोन थमा देते हैं. अधिकतर घरों में देखा गया है कि जब भी बच्चे खाना खाने से मना करते है तो माता पिता उसे फोन देकर चुप कराते हैं. इसके अलावा बच्चें बाहर खेलना छोड़ दिनभर फोन खेलते रहते हैं. ऐसे में बच्चों को छोटे उम्र में ही चश्मा लग जाता है.

आजकल बच्चे बाहर नहीं खेलने जाते जिससे उनके शरीर में ग्रोथ नहीं होता है. साथ ही आने वाले समय मे काफी नुकसान बच्चों को उठाना पड़ता है. इसलिए जितना हो सके बच्चों को फोन से दूर रखते हुए परिजनों को बच्चों को समय देने के साथ ही उन्हें बाहर घुमाना चाहिए. इसके साथ ही दूसरे खेलों के प्रति जागरुक करते हुए उन्हें बाहर खेलने देना चाहिए – आयुषी चौधरी, छात्रा MBBS

मेकॉज डीन डॉ. प्रदीप बेक ने कहा कि पोस्टर के माध्यम से बच्चों ने बहुत अच्छी बातों को बताया है. जिससे कि अधिकतर देखा जाता है कि हम ज्यादा से ज्यादा समय फोन में बिताते हैं, जिसके कारण हमारे आखों को काफी नुकसान होता है. इसलिए जितना हो सके फोन का कम उपयोग करना चाहिए. पोस्टर के दो पहलू बताया गया है कि हमें क्या अपनाना है और क्या छोड़ना है. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button