February 23, 2026 10:27 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
छत्तीसगढ़

रायपुर रेलवे स्टेशन में 4 दिन से कुलियों का प्रदर्शन जारी, बैटरी कार का कर रहे विरोध, SDCM ने दिया जवाब

रायपुर: प्रदेश की राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में रायपुर रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए बैटरी चलित कार लाई गई है. इसके विरोध में रायपुर के 105 कुली और उनके परिजन पिछले 4 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं. कुली संघ का कहना है कि बैटरी चलित कार का टेंडर निरस्त किया जाए या फिर कुलियों को दूसरी जगह व्यवस्थापन किया जाए.

अधिकारी का क्या कहना है: रायपुर रेल मंडल के अधिकारी का कहना है कि बैटरी चलित कार के आने से कुलियों का काम प्रभावित नहीं होगा. जैसे पहले लगेज उठाने का काम करते थे, वैसे अब भी करेंगे. व्यवस्थापन की बात को लेकर उन्होंने कहा कि रेलवे में ऐसा कोई नियम या प्रावधान नहीं है.

गुमराह कर रहे अधिकारी: इधर कुली संघ का कहना है कि, रेलवे के अधिकारी रेल यात्रियों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं. रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म में पहले से मारवाड़ी समाज की ओर से विकलांग और बुजुर्गों के लिए निशुल्क गाड़ी की व्यवस्था है. जिसका विरोध हम लोग नहीं कर रहे हैं, लेकिन रेलवे प्रशासन की ओर से जो बैटरी चलित कर लाई गई है उसको लेकर हम लोग प्रदर्शन कर रहे हैं.

हम लोगों को प्रदर्शन करते यहां पर 4 दिन हो गए हैं. रेलवे बैटरी कार सामान ढोने वाला लेकर आ गए हैं. कार के आ जाने से हम लोग क्या काम करेंगे और क्या खाएंगे. परिवार कैसे पालेंगे. इस टेंडर को निरस्त कर दिया जाए या फिर हम लोगों को रेलवे के अंदर नौकरी दिया जाए– कुली हीराबाई साहू

यात्रियों के समान सहित उनको ढोने के लिए इस कार को लाया गया है. जबकि रेलवे और कुली के बीच में एग्रीमेंट है कि यात्रियों का सामान कुली ही ढोएंगे. ऐसे में उस यात्री के समान के लिए बैटरी कार क्यों लाया जा रहा है.- कुली संघ के प्रमुख सलाहकार धनीराम साहू

पिछले चार दिनों से 105 कुली और उनके परिजन प्रदर्शन पर बैठे हैं. लेकिन अब धीरे-धीरे छत्तीसगढ़ सहित दूसरे राज्य से भी कुली इस प्रदर्शन में आ रहे हैं. शासन प्रशासन की ओर से दबाव भी बनाया जा रहा है, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं ऐसे मरेंगे वैसे भी मरेंगे.- कुली संघ के अध्यक्ष थानेश्वर साहू

एक तरफ कुलियों का कहना है कि, उन्हें परिवार चलाने में मुश्किल हो रही है. वहीं अधिकारियों का कहना है कि, कुलियों का काम बोझा ढोने का है लेकिन इस बैटरी कार में बोझा ढोना अलाउड नहीं है. ऐसे में कुली के काम प्रभावित होंगे ऐसा सोचना बिल्कुल गलत है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button