February 22, 2026 5:05 pm
ब्रेकिंग
New Bullet Train Project: दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी, इन शहरों में बनेंगे... PM Modi in Meerut: मेरठ में पीएम मोदी का विपक्ष पर तंज, बताया आखिर क्यों जताया TMC, DMK और BSP का आभ... Crime News: नकाबपोश अपराधियों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, इलाके में फैली सनसनी Dumka News: दुमका के सूर्य मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मूलभूत सुविधाओं के अभाव में प्रबंधन कमेटी... Babulal Marandi FIR: गिरिडीह के होटल में बैठक करने पर बाबूलाल मरांडी समेत 50 पर FIR, आचार संहिता उल्... Jharkhand Municipal Election: निकाय चुनाव के लिए मतदान कल, डिस्पैच सेंटर्स से पोलिंग पार्टियां रवाना Koderma News: कोडरमा में महिलाओं ने तैयार किया हर्बल गुलाल, इस होली रसायनों से मिलेगी मुक्ति Operation Narcos: हटिया रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 14 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार Deoghar News: बदहाली के आंसू रो रही देवघर बाजार समिति, पीने के पानी तक की सुविधा नहीं, किसान-मजदूर प... Deoghar News: देवघर ब्लड बैंक में 'नेट टेस्ट' अनिवार्य, लेकिन जिले में जांच मशीन ही नहीं, मरीज परेशा...
छत्तीसगढ़

एमपी से छत्तीसगढ़ में अवैध शराब की तस्करी, 7 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की वाइन जब्त

जगदलपुर: बस्तर पुलिस ने नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसा है. गुरुवार को बस्तर की जगदलपुर पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन का खुलासा किया है. पुलिस ने 3 लाख 52 हजार रुपये की शराब जब्त की है. कुल 7 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ के बस्तर में शराब की तस्करी कर रहे थे. पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर सातों आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

लग्जरी वाहनो में की जा रही थी शराब तस्करी: बस्तर पुलिस ने खुलासा किया कि सातों तस्कर तीन लग्जरी वाहनों में शराब की तस्करी कर रहे थे. अवैध अंग्रेजी शराब को पुलिस ने जब्त कर लिया है. इस पूरे ऑपरेशन में 7 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से अधिकतर दुर्ग जिले के रहने वाले हैं. यह कार्रवाई जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र में हुई है.

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई: भानपुरी एसडीओपी प्रवीण भारती ने बताया कि हमें मुखबिर से गुरुवार को सूचना मिली कि मध्यप्रदेश के अवैध शराब की तस्करी की जा रही है. हमें इनपुट मिला था कि लग्जरी वाहनों में शराब की तस्करी हो रही है. इस इनपुट पर हमने काम किया और भानपुरी टीम के साथ फरसागुड़ा के मुरकुची मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाया.

इस चेकिंग अभियान में कुल 55 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की गई है. शराब की कीमत कुल 3.52 लाख रुपये है. तीन लग्जरी वाहनों को भी हमने जब्त किया है. इस तरह आरोपियों के पास से कुल 18 लाख का सामान मिला है. गिरफ्तार किए गए सातों आरोपियों से पूछताछ जारी है- प्रवीण भारती, भानपुरी एसडीओपी

गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी: गिरफ्तार आरोपियों में दुर्ग जिले के चार, कोंडागांव के दो और बस्तर का एक आरोपी शामिल है. पुलिस ने भानपुरी थाने में आबकारी एक्ट 34/2 , 36 के तहत केस दर्ज किया है.

  • मयंक गनवीर (उम्र 23 वर्ष), नेवई, जिला दुर्ग
  • ​अमन राय (उम्र 25 वर्ष) , उतई, जिला दुर्ग
  • धनराज सिंह ठाकुर उर्फ लाला,(उम्र 26 वर्ष), भिलाई, जिला दुर्ग
  • चिराग यादव उर्फ चिकू (उम्र 19 वर्ष), भिलाई सेक्टर 10, जिला दुर्ग
  • हुपेन्द्र नाग (उम्र 28 वर्ष), भानपुरी, जिला बस्तर
  • ​जितेन्द्र कुर्रे उर्फ कल्लू (उम्र 30 वर्ष), जामकोटपारा, जिला कोंडागांव
  • प्रमेन्द्र कुर्रे उर्फ छोटू (उम्र 24 वर्ष), जामकोटपारा, जिला कोंडागांव

बस्तर पुलिस के एसडीओपी प्रवीण भारती का कहना है कि इंटरस्टेट शराब तस्करों के नेटवर्क को लेकर भी हम जांच कर रहे हैं. हम इस सिंडिकेट के सरगना की तलाश कर रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button