February 12, 2026 4:11 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
टेक्नोलॉजी

चमत्कार या खतरा? AI ने चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (CFA) की परीक्षा मिनटों में पास कर सबको चौंकाया

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इसके चैटबॉट मॉडल लॉन्च होने के बाद से ही एक के बाद एक सुर्खियां बटोर रहे हैं. अब एआई मॉडल ने एक नया इतिहास रच दिया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, AI मॉडल्स ने दुनिया के सबसे कठिन फाइनेंस एग्जाम माने जाने वाले CFA (Chartered Financial Analyst) लेवल-III एग्जाम को पास कर लिया है. खास बात यह है कि इस किसी इंसान द्वारा इस एग्जाम को क्रैक करने के लिए कई सालों की मेहनत और 1000 घंटे से ज्यादा पढ़ाई करनी पड़ती है, वहीं AI ने इसे कुछ ही मिनटों में क्रेक कर दिखाया.

AI की जबरदस्त छलांग

CNBC की रिपोर्ट के मुताबिक, NYU स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस और गुडफिन की टीम ने रिसर्च में पाया कि o4-mini, Gemini 2.5 Pro और Claude Opus जैसे बड़े भाषा मॉडल्स (LLMs) ने CFA लेवल-III मॉक एग्जाम को पास कर लिया. खास बात यह है कि AI ने Chain-of-thought prompting तकनीक का इस्तेमाल करके उन जटिल सवालों को हल किया जिन्हें इंसान कई सालों की पढ़ाई के बाद समझते हैं. पहले तक AI सिर्फ लेवल-I और II तक सीमित था, लेकिन लेवल-III की एस्से-आधारित एनालिटिकल रीजनिंग पास करना बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

क्यों है CFA लेवल-III इतना मुश्किल

CFA का लेवल-III एग्जाम मुख्य रूप से पोर्टफोलियो मैनेजमेंट और वेल्थ प्लानिंग पर आधारित होता है. इसमें उम्मीदवार की विश्लेषणात्मक सोच, फैसले लेने की क्षमता और प्रोफेशनल फाइनेंशियल स्किल्स को परखा जाता है. इंसानों को इसे क्लियर करने में कई साल लग सकते हैं, लेकिन AI की क्षमता अब इतनी बढ़ गई है कि वह इस लेवल पर भी परफॉर्म कर पा रहा है.

क्या कहते हैं इंडस्ट्री एक्सपर्ट

गुडफिन की सीईओ अन्ना जू फी (Anna Joo Fee) ने इस उपलब्धि को AI टेक्नोलॉजी की तेजी से हो रही प्रगति का उदाहरण बताया. हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल AI इंसानी CFA को पूरी तरह रिप्लेस नहीं कर सकता. फी ने कहा, कॉन्टेक्स्ट और इंटेंट को समझना अभी भी मशीन के लिए मुश्किल है, यही वह जगह है जहां इंसान की समझ और अनुभव अहम भूमिका निभाते हैं.

Related Articles

Back to top button