February 23, 2026 2:19 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
हरियाणा

दिल्ली से बावल का सफर होगा आसान! अब इस रूट पर दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, जानें पूरा रूट और समय

दिल्ली-अलवर नमो भारत ट्रेन परियोजना में बड़ा बदलाव किया गया है. अब पहले चरण में धारूहेड़ा तक सीमित रहने वाला कॉरिडोर बावल तक बढ़ाया जाएगा. हरियाणा सरकार ने इस विस्तार को मंजूरी दे दी है, जिससे औद्योगिक क्षेत्र को बड़ा फायदा होगा. साथ ही इस बदलाव से हजारों यात्रियों को भी लाभ पहुंचेगा.

दरअसल, दिल्ली से गुरुग्राम होते हुए राजस्थान के शाहजहांपुर तक नमो भारत ट्रेन के संचालन की योजना है. हरियाणा रैपिड मेट्रो ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (HMRTC) ने इस बदलाव की योजना के सिलसिले में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) को पत्र लिख दिया है.

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पहले यह योजना धारूहेड़ा तक थी. 18 सितंबर को आयोजित बैठक में उन्होंने इस योजना पर आपत्ति जताई थी. उन्होंने आग्रह किया था कि इस योजना के तहत बावल तक नमो भारत ट्रेन का संचालन किया जाए. इसको लेकर उन्होंने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को भी पत्र लिखा था. उनसे आग्रह किया था कि नमो भारत ट्रेन का संचालन हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर तक स्थित बावल क्षेत्र तक किया जाए. इस सिलसिले में उन्होंने मनोहर लाल को पत्र भी लिखा.

राव इंद्रजीत की आपत्ति पर गत 26 सितंबर को एचएमआरटीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. चंद्रशेखर खरे ने एनसीआरटीसी को पत्र लिखकर नमो भारत ट्रेन का संचालन धारूहेड़ा की बजाय बावल तक करने की सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान कर दी है. पत्र में कहा है कि सरकार ने विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया है.

पत्र के मुताबिक, डॉ. खरे ने कहा कि मई माह में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिए गए फैसले यथावत रहेंगे. सिर्फ नमो भारत ट्रेन का संचालन धारूहेड़ा की बजाय बावल समझा जाए. उन्होंने स्पष्ट किया है कि बावल से आगे किसी भी विस्तार का खर्चा हरियाणा सरकार वहन नहीं करेगी.

बावल एक बड़ा औद्योगिक क्षेत्र

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि अधिकारियों ने उन्हें बताया था कि धारूहेड़ा से आगे नमो भारत के लिए यात्रियों की संख्या पर अभी अनिश्चितता है. राव ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि धारूहेड़ा से आगे बावल हरियाणा का एक बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है.

ये है पूरा रूट मैप

दिल्ली के सराय काले खां, आईएनए, मुनिरका, एरो सिटी में नमो भारत ट्रेन के स्टेशन बनेगा. गुरुग्राम में साइबर सिटी, इफको चौक, राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, खेड़की दौला, मानेसर, पचगांव, बिलासपुर चौक, धारूहेड़ा, रेवाड़ी और बावल में स्टेशन बनेंगे. गुरुग्राम के चार स्टेशन अंडरग्राउंड होंगे.

Related Articles

Back to top button