February 28, 2026 11:33 am
ब्रेकिंग
बोत्सवाना से हजारों किमी सफर कर भारत पहुंचे 8 चीते, कुनो नेशनल पार्क में छोड़े जाएंगेबोत्सवाना से भा... सोम डिस्टिलरीज को झटका: जज ने याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, केस दूसरे कोर्ट में ट्रांसफर बाबा महाकाल की शरण में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, बोले- 'दर्शन मात्र से मिटता है अहंकार' Gwalior Budget 2026: ग्वालियर नगर निगम का 2400 करोड़ का बजट पेश, जानें पब्लिक वर्क्स और डॉग शेल्टर प... उज्जैन महाकाल में इस बार नहीं खेल सकेंगे होली, 2 साल पहले लगी आग के बाद सिर्फ हर्बल गुलाल की अनुमति MP News: महज 300 रुपये किलो देसी गाय का शुद्ध घी! रतलाम में मिलावटी घी की खेप जब्त Jabalpur News: ब्लड बैंकों में खून की भारी कमी, युवाओं के समूह निभा रहे सरकार की जिम्मेदारी Anil Saumitra News: SC/ST एक्ट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से अनिल सौमित्र को राहत, केस रद्द MP Assembly News: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में सिर्फ 4 शव वाहन, विधानसभा में गूंजा स्वास्थ्य सुविधाओं...
महाराष्ट्र

पेट के अंदर छिपा था 10KG सोना! कैप्सूल बनाकर ला रहे थे तस्कर, मुंबई एयरपोर्ट पर DRI ने किया भंडाफोड़, गैंग ऐसे करता था तस्करी

मुंबई एयरपोर्ट पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई की है. राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की मुंबई जोनल यूनिट ने ऑपरेशन गोल्डन स्वीप नामक विशेष अभियान के तहत एक अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में 10.488 किलोग्राम विदेशी मूल का 24 कैरेट सोना, जिसकी कीमत लगभग ₹12.58 करोड़ के करीब बताई जा रही है.

डीआरआई ने इस ऑपरेशन के दौरान 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें दो बांग्लादेशी, छह श्रीलंकाई नागरिक, दो एयरपोर्ट स्टाफ (मीट एंड ग्रीट सेवा से जुड़े), दो हैंडलर और मुंबई स्थित मास्टरमाइंड शामिल हैं. डीआरआई को जानकारी मिली थी कि एयरपोर्ट स्टाफ की मिलीभगत से सोना तस्करी का काम किया जा रहा. आरोपी भारी मात्रा में सोना लेकर मास्टरमाइंड तक पहुंचा रहे हैं. जिसके बाद डीआरआई की इंटेलिजेंस विंग अलर्ट हुई और एयरपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए गिरोह का भंडाफोड़ किया है.

अंडे के आकार में बनाकर पेट मे भरते थे

जांच में खुलासा हुआ कि यह गिरोह बेहद सुनियोजित और प्लान बनाकर काम कर रहा था. आरोपी दुबई से सिंगापुर, बैंकॉक और ढाका जाने वाले ट्रांजिट यात्री कैरियर के रूप में काम करते थे. ये यात्री सोना अंडे के आकार के मोम के कैप्सूल में शरीर के अंदर छिपाकर लाते थे.

मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने के बाद, ये यात्री अंतरराष्ट्रीय डिपार्चर क्षेत्र में मौजूद मिलीभगत वाले एयरपोर्ट स्टाफ को गुप्त रूप से सोना सौंप देते थे. ये सोना लेने के बाद अंदर के कर्मचारी इसे छिपाकर एयरपोर्ट के बाहर निकाल देते थे. एयरपोर्ट कर्मचारी अवैध रूप से सोना बाहर निकालकर हैंडलरों और रिसीवर्स को सौंपते थे, जो आगे इसे मास्टरमाइंड तक पहुंचाते थे.

ऐसे पहुंचाते थे मास्टरमाइंड तक

जानकारी के मुताबिक, गिरोह का संचालन मुंबई और दुबई में बैठे मास्टरमाइंड कर रहे थे, जो विभिन्न स्टेज पर ट्रांजिट यात्रियों, एयरपोर्ट स्टाफ और स्थानीय सहयोगियों की मदद से यह नेटवर्क चला रहे थे. यह कार्रवाई DRI की इंटेलिजेंस विंग ने की है. एजेंसी ने न सिर्फ एक अहम अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया, बल्कि एयरपोर्ट के भीतर मौजूद इनसाइडर थ्रेट को भी उजागर किया है.

Related Articles

Back to top button