February 11, 2026 10:55 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
छत्तीसगढ़

कांकेर नेशनल हाइवे 30 में एक्सीडेंट, पुल से टकराने के बाद कार में आग, 4 की मौत

कांकेर: नेशनल हाइवे 30 में बीती रात भयंकर सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई है, जबकि 2 युवक घायल है, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. हादसा रात करीब 1 बजे आतुर गांव पुल पर हुआ.

पुल की रेलिंग से टकराई तेज रफ्तार कार: बताया जा रहा है कि स्विफ्ट डिजायर कार से 6 युवक मूरवैंड से कांकेर की तरफ आ रहे थे. आतुर गांव के पास पुल निर्माण के कारण सड़क डायवर्ट की गईं है, जहां तेज रफ्तार की वजह से चालक कार को नियंत्रित नहीं कर सका और पुल की रेलिंग से गाड़ी टकरा गई. पुल से टकराने के बाद कार में भीषण आग लग गई. दो घायल युवक किसी तरह कार से बाहर निकले लेकिन उनकी हालत भी बहुत अच्छी नहीं होने के कारण वे बाकी के युवकों के गाड़ी से बाहर नहीं निकाल पाए और 4 युवक कार में फंसे रह गए.

कार में फंसे 4 युवक जिंदा जले: हादसे की खबर मिलते ही कांकेर पुलिस की टीम फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंची. कार में लगी आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. कार में फंसे चार युवकों की जिंदा जलने से मौत हो गई. फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर मौजूद है और शवों को निकालकर जिला अस्पताल लाया जा रहा है. मृतकों के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है.

एसडीओपी मोहसिन खान ने बताया कि 4 युवकों की मौत हुई है, जबकि 2 घायल युवकों का इलाज जारी है. घायल युवकों से पूछताछ के बाद घटना को लेकर और खुलासा होने की बात पुलिस अधिकारी ने कही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button