March 16, 2026 12:49 am
ब्रेकिंग
Khamenei Death: खामेनेई के निधन पर क्या बोला RSS? 'भारत की परंपरा' का जिक्र कर विरोधियों को दिया जवा... तेलंगाना में सनसनीखेज वारदात! ड्रग्स पार्टी में पकड़े गए सांसद और पूर्व विधायक; छापेमारी के दौरान पु... Greater Noida Crime: नवादा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, पुलिस ने 11 को दबोचा; 25 लो... Patna Fraud Case: बेटे को फिल्म स्टार और मां को राज्यपाल बनाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, पटना में ... राहुल गांधी का बड़ा दांव! पीएम मोदी को पत्र लिखकर कांशीराम के लिए मांगा 'भारत रत्न'; कहा- बहुजन समाज... ममता बनर्जी का बड़ा मास्टरस्ट्रोक! चुनाव से पहले सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले; मार्च से मिलेगा ... Andhra Pradesh Tragedy: मैकेनिक के कहने पर घर में चालू छोड़ी बाइक, 'साइलेंट किलर' गैस ने ली 4 की जान... Assembly Election 2026 Dates: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा, बंगाल में इतने चरणों में मतद... Google Chrome यूजर्स सावधान! 350 करोड़ लोगों के डेटा पर बड़ा खतरा; गूगल ने जारी किया इमरजेंसी अपडेट,... UP Politics: अखिलेश यादव की देशभक्ति पर केशव मौर्य ने क्यों उठाया सवाल? डिप्टी सीएम के तीखे बयान से ...
बिहार

पीएम मोदी निषाद आरक्षण देंगे तो उनके लिए प्राण दे दूंगा… मुकेश सहनी ने फोड़ा सियासी बम?

पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश साहनी ने बिहार की राजनीति में एक नया सियासी बम फोड़ दिया है. मुकेश सहनी ने कहा है, अगर नरेंद्र मोदी, निषाद आरक्षण देते हैं तो वह उनके लिए जान दे सकते हैं. सीतामढ़ी पहुंचे मुकेश सहनी ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल भी उठाया. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरीके से खत्म हो चुकी है.

पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने यह भी कहा कि लोगों के लिए किसी प्रकार की कोई पॉलिसी नहीं है. केवल वोट लेने के लिए पांच किलो अनाज दिया जा रहा है. सरकार को काम करके सत्ता में रहना चाहिए. अगर कोई काम करने वाला नेता है तो उसे काम करना चाहिए. अगर वह काम नहीं कर पा रहा है तो उसे अपनी कुर्सी छोड़ देनी चाहिए, किसी और को मौका देना चाहिए. यह देश किसी के लिए भी रुका नहीं है.

कल हम नहीं रहेंगे तो भी देश चलता रहेगा

मुकेश सहनी ने कहा, आज नरेंद्र मोदी हमारे प्रधानमंत्री हैं. उनके पहले भी हमारा देश शान से चल रहा था. कल जब हम नहीं रहेंगे तो भी यह देश चलता रहेगा. गुजरात के लोग बिहार का भला नहीं कर सकते हैं. बिहार का भला बिहार के ही लोग कर सकते हैं. ये बिहार के लिए ट्रेन जरूर दे देंगे ताकि आप ट्रेन में बैठकर गुजरात जाएं और मजदूरी करें.

Related Articles

Back to top button