February 23, 2026 12:48 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
छत्तीसगढ़

बस्तर हुआ पानी पानी: एनएच 30 पर लगा जाम, बुजुर्ग को किया गया रेस्क्यू

जगदलपुर: बस्तर के ज्यादातर जिलों में बारिश से लोगों का हाल बेहाल है. लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से आम लोगों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. मूसलाधार बारिश की वजह से नेशनल हाइवे नंबर 30 पर जाम लग गया है. जगदलपुर से सुकमा मार्ग में करीब 5 से 6 जगहों पर नेशनल हाइवे में बाढ़ का पानी चढ़ गया है.

बाढ़ का पानी पहुंचा नेशनल हाइवे 30 पर: बाढ़ जैसे हालात बनने की वजह से नेशनल हाइवे नंबर 30 पर पानी भर गया है. हाइवे पर पानी आने से गाड़ियों की लंबी लंबी कतारें दोनों ओर लग गई हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि बाढ़ की चपेट में आने से एक बाइक पानी में बह गई. वहीं केशलुर में एक बुजुर्ग अपनी झोपड़ी में फंस गया जिसे बाद में स्थायनीय लोगों की मदद से बचाया गया.

ग्राउंड जीरो पर पहुंची ईटीवी भारत की टीम: बारिश से लगातार बिगड़ते जा रहे हालत को देखते हुए जिला प्रशासन की टीम भी अलर्ट पर है. ईटीवी भारत की टीम ने भी ग्राउंड जीरो पर जाकर हालात का जायजा लिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि बाढ़ का पानी सड़क पर आने से सुबह से ही आवागमन बाधित है. सड़क के दोनों तरफ़ गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई है. वहीं केशलुर और मारेंगा के बीच पुलिया के पास करीब दर्जन भर गाड़िया फंसी हुई है. जिसमें यात्री बस, ट्रक, मोटरसाइकिल और चारपहिया वाहन शामिल हैं.

झोपड़ी में फंसे बुजुर्ग को किया गया रेस्क्यू: नेशनल हाइवे के करीब 300 मीटर दूर खेत में बनी झोपडी में एक बुजुर्ग के फंसने की खबर गांव वालों को मिली. स्थानीय लोगों की मदद से घर में फंसे बुजुर्ग को निकाला गया. गांव वालों ने बताया कि बुजुर्ग को वहां से निकालने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. गांव वाले जब झोपड़ी में पहुंचे तो बुजुर्ग सर्दी से कांपता मिला.

एक्शन में एसडीएम: SDM ने बताया कि बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने के लिए SDRF की टीम को बुलाया गया है. एसडीआरएफ की टीम लगातार फंसे लोगों की तलाश कर उनको रेस्क्यू कर रही है. एसडीएम ने बताया कि जहां पर भी खतरा नजर आ रहा है वहां पर लोगों के आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

बाढ़ में कैसे रखें खुद को सुरक्षित: जब बाढ़ जैसे हालत बन जाएं तो आप बहते पानी में जाने से बचें. इलाके में जो सबसे ऊंचा स्थान हो या फिर राहत कैंप बनाए गए हैं वहां पर सुरक्षित पहुंचें. आपातकालीन सेवाओं की मदद लें. दूषित पानी पीने से बचें. अक्सर गंदा पानी पीने से गंभीर बीमारियों के होने का खतरा बना रहता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button