April 3, 2026 8:51 pm
ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...
छत्तीसगढ़

दीपावली पर रायपुर पुलिस अलर्ट, मुख्य बाजारों में व्यवस्था चाक चौबंद

रायपुर: दीपावली त्यौहार की खरीदारी की वजह से रायपुर के बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है. ऐसे में त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए मुख्य बाजारों में सुरक्षा के साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था के इंतजाम में पुलिस जुटी है.

शहर को चार जोन में बांटा गया: शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्र में रायपुर पुलिस ने व्यवस्थाएं की है. रायपुर SSP डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश के बाद शहर को चार प्रमुख बाजार क्षेत्र में बांटा गया है.

⦁ पंडरी बाजार क्षेत्र

⦁ तेलीबांधा बाजार क्षेत्र

⦁ गोल बाजार/सदर बाजार क्षेत्र

⦁ पुरानी बस्ती/ लाखे नगर बाजार क्षेत्र

खास बात यह है कि सभी 4 जोन में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. सभी दुकानदारों और वाहन चालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे यातायात नियमों का पालन करें ताकि ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने. सभी जोनों में पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है.

नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई: रायपुर पुलिस बाजार क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था के लिए यातायात को बाधित करने वाले दुकानदारों और वाहन चालकों पर कार्रवाई भी कर रही है. रायपुर पुलिस, नगर निगम टीम प्रहरी के साथ संयुक्त रूप से विशेष अभियान चला रही है.

मंगलवार को कोतवाली चौक से चिकनी मंदिर गली, गोल बाजार थाना गली से जय स्तंभ चौक, बैजनाथ पारा से कोतवाली चौक तक अभियान चलाया गया. इस दौरान कुछ दुकानदारों के सड़क पर बिखरे कुर्सी, स्टेंड, डमी पुतले जैसे सामान जब्त भी किए गए.

पुलिस की नागरिकों से अपील: रायपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि त्योहार को देखते हुए बाजार क्षेत्र में खरीदारी के दौरान वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क करें. दुकानदार सामानों को रोड पर न निकालें. यातायात नियमों का पालन करें और व्यवस्था बनाने में यातायात पुलिस का सहयोग करें.

Related Articles

Back to top button