February 22, 2026 12:17 pm
ब्रेकिंग
मुरादाबाद क्राइम: रिश्ते तार-तार! तांत्रिक प्रेमी से मां ने कराया बेटियों का रेप, पुलिस के उड़े होश Kasganj News: कासगंज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, क्या कर्ज बना वजह? Weather Forecast: दिल्ली में गर्मी की दस्तक, 32 डिग्री पहुंचेगा तापमान, जानिए यूपी-बिहार में कैसा रह... Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित...
बिहार

खेसारी लाल यादव का पॉलिटिकल ड्रामा: 4 दिन से पत्नी को मना रहे चुनाव लड़ने के लिए, नहीं मानी तो RJD के लिए करेंगे धुआंधार प्रचार

बिहार में नामांकन की आखिरी तारीख 18 अक्टूबर रखी गई है और अभी भी कई सीटों पर उम्मीदवार तय नहीं हो पाए हैं. इसी सिलसिले में भोजपुरी गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव बुधवार को पटना पहुंचे. उन्होंने साफ किया कि वह इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, लेकिन अपनी पत्नी से बात कर रहे हैं कि वह चुनाव लड़े.

खेसारी लाल यादव ने मीडिया से बिहार विधानसभा चुनाव पर बात करते हुए कहा, “मैं चाहता हूं कि मेरी पत्नी चुनाव लड़े, मैं उन्हें 4 दिन से मना रहा हूं. अगर वो मान जाती हैं तो नामांकन दाखिल करेंगे अन्यथा सिर्फ प्रचार करके भइया (तेजस्वी यादव) को जिताने की कोशिश करूंगा.

4 दिन से मना रहे पत्नी को

खेसारी लाल यादव ने बताया कि उनकी पत्नी हाउस वाइफ हैं और दो बच्चे की मां हैं, ऐसे में हर उनकी परिवारिक जिम्मेदारियां हैं और कोई मां नहीं चाहती कि वह बच्चों को छोड़े. खेसारी ने कहा कि वह अपनी पत्नी को चुनाव लड़ने के लिए मना रहे हैं, साथ ही बताया कि वह कोई दबाव नहीं डाल रहे हैं. अगर वह मान जाती हैं, तो नामांकन कर चुनाव लड़ेंगे, अगर नहीं तो वह RJD के लिए चुनाव प्रचार करेंगे.

बदलाव जरूरी

इस बार बिहार में बदलाव कितना जरूरी इस पर बोलते हुए खेसारी लाल यादव ने कहा कि बिल्कुल बदलाव होना चाहिए, बदलने से लोगों में डर पैदा होता है. एक बार बदल करके देखिए तभी लोगों में डर पैदा होगा कि अगर हम काम नहीं करेंगे तो बदल दिए जाएंगे.

उन्होंने कहा कि किसी भी नेता के अंदर डर नहीं है कि वह काम नहीं करेगा तो जनता उसे हरा देगी. सभी लोग जाति धर्म के नाम पर जितने की उम्मीद में हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि लालू परिवार से उनके परिवार जैसे संबंध है और वह उसके लिए चुनाव प्रचार करेंगे.

Related Articles

Back to top button