February 24, 2026 2:55 pm
ब्रेकिंग
Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध...
पंजाब

AAP पंजाब के संगठन में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव, सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारियां

जालंधर : आम आदमी पार्टी ने पंजाब के संगठन में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव किया है। मिली जानकारी के अनुसार, पार्टी ने जमीनी स्तर पर ‘आप’ से जुड़े पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन में बड़ी जिम्मेदारियां दी हैं। पार्टी ने 9 नेताओं को महासचिव और सचिव, 5 जुझारू विधायकों को प्रदेश उपाध्यक्ष और 13 लोकसभा क्षेत्रों में नए प्रभारियों को संगठन में बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसके साथ ही पार्टी ने 27 क्षेत्रों के जिला प्रभारियों की भी नियुक्ति की है।

PunjabKesari

इस संबंधी जानकारी देते हुए मनीष सिसोदिया ने ट्विटर पर पोस्ट कर कहा कि, ”AAP पंजाब के संगठन में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव.. जमीनी राजनीति से जुड़े नए साथियों को संगठन में बड़ी जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। आज हमने पंजाब में सिर्फ पद नहीं बांटे … हमने उस नींव को और मजबूत किया है जिस पर नई राजनीति खड़ी हो रही है।

PunjabKesari

मनीष सिसोदियां ने आगे कहा कि, यह फेरबदल नहीं, एक संकल्प है। अब हर गांव, हर नौजवान, हर परिवार तक संगठित सोच और ईमानदार राजनीति लेकर जाएगी। ये अरविंद केजरीवाल का सपना और पंजाब सीएम भगवंत मान का संकल्प है। राजनीति को सत्ता नहीं, सेवा का माध्यम बनाना है। नई टीम का हर सदस्य सिर्फ जिम्मेदार पदाधिकारी नहीं, वो पुल होंगे सरकार और जनता के बीच, जवाबदेही और भरोसे के बीच। हम अगले चुनाव की नहीं, अगले 25 वर्षों की राजनीति बना रहे हैं, जहां हर कार्यकर्ता विचार से चलेगा, जनसेवा में जिएगा।

PunjabKesari

सिसोदियां ने आगे कहा कि, सभी साथियों को बधाई और शुभकामनाएं। आपकी नियुक्ति एक अवसर है, उस ऐतिहासिक बदलाव का हिस्सा बनने का, जिसकी शुरुआत पंजाब कर चुका है।आपको ध्यान रखना है कि जब कोई पार्टी चुनाव जीतती है, तो सरकार बनती है। ।

PunjabKesari
PunjabKesari
PunjabKesari

Related Articles

Back to top button