February 24, 2026 6:26 pm
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
मध्यप्रदेश

पिता के इलाज में देरी हुई तो भड़का ‘शेर’: युवक ने पुलिसवालों को जमकर पीटा, वायरल वीडियो देख उड़े सबके होश, पूरे इलाके में सनसनी

 रतलाम। अपने पिता का इलाज कराने पहुंचे एक व्यक्ति ने बुधवार देर रात जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। आरोपित ने आरक्षकों पर नशे में होने का आरोप लगाते हुए उनकी पिटाई कर दी।

मारपीट का वीडियो गुरुवार को इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस जवान भी वीडियो असमान्य दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अभी जांच चल रही है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात करीब 12 बजे दिलीप नगर निवासी गौरव पुत्र राजेंद्र सोलंकी उर्फ जिमा अपने पिता का इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंचा था। इलाज में देरी को लेकर उसने ड्यूटी पर तैनात डाक्टर सीपी सिंह राठौर से पहले बदतमीजी की और फिर गाली-गलौज शुरू कर दी।

डाक्टर राठौर के विरोध करने पर आरोपित गौरव व उसके साथ आए लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया और अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए हंगामा करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख डाक्टर ने अस्पताल चौकी को सूचना दी।

सूचना पर ड्यूटी पर मौजूद आरक्षक विकास गरवाल और होमगार्ड सैनिक प्रमोद महावर मौके पर पहुंचे और आरोपित को समझाने का प्रयास किया, लेकिन गौरव ने दोनों पर नशे में होने का आरोप लगाते हुए हाथापाई शुरू कर दी। उसने दोनों जवानों की अस्पताल के ड्रेसिंग रूम में लात-घूसों से पिटाई कर दी, जबकि उसके साथ आए स्वजन और अन्य लोग वीडियो बनाते रहे।

Related Articles

Back to top button