February 13, 2026 2:54 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
छत्तीसगढ़

धनतेरस और दिवाली से पहले ऑटोमोबाइल सेक्टर में बूम, फोर और टू व्हीलर गाड़ियों की जबरदस्त बुकिंग

रायपुर: नए जीएसटी रिफॉर्म के आने के बाद से ऑटोमोबाइल सेक्टर में बूम है. धनतेरस और दीपावली से पहले लोग बड़ी संख्या में गाड़ियों की खरीदी और बुकिंग कर रहे हैं. रायपुर शहर के कारोबारियों का कहना है कि 22 सितंबर से जीएसटी रिफॉर्म लागू हुआ. उसका फायदा खरीदार जमकर उठा रहे हैं. किसी भी गाड़ी की खरीदी में ग्राहक को 7 हजार से लेकर 25 हजार तक की बचत हो रही है. कारोबारियों की मानें तो ऑटोमोबाइल सेक्टर में 35 से 40% का ग्रोथ इस साल दिख रहा है.

ऑटोमोबाइल सेक्टर में बूम: गाड़ियों की बुकिंग की बात की जाए तो पूरे प्रदेश में अब तक 2 पहिया वाहनों की 50% बुकिंग पूरी हो चुकी है. 4 पहिया वाहनों की बुकिंग 80% तक पूरी हो चुकी है. पब्लिक धनतेरस से लेकर दिवाली तक 2 पहिया और 4 पहिया वाहनों की खरीदी करेंगे. जीएसटी रिफॉर्म आने के बाद 2 पहिया वाहनों में लगभग 7 हजार से लेकर 17 हजार तक की बचत होगी. वहीं 4 पहिया वाहनों की बात की जाए तो चार पहिया वाहनों में 25 हजार तक की बचत होगी. जबकि करोड़ों की कीमत वाली फोर व्हीलर लग्जरी गाड़ियों में 25 लाख तक की बचत खरीदारों को होगी.धनतेरस और दिवाली पर होगी जोरदार बिक्री: कारोबारी बताते हैं कि धनतेरस से लेकर दिवाली तक दो पहिया वाहन लगभग 1 हजार बिकेंगे. इसी तरह पूरे छत्तीसगढ़ में धनतेरस और दीपावली में दो पहिया वाहन लगभग 40 से 45 हजार बिकेंगी. राजधानी रायपुर में धनतेरस और दिवाली में चार पहिया वाहन लगभग ढाई से 3000 बिकेंगे. इसी तरह पूरे छत्तीसगढ़ में धनतेरस से दिवाली तक चार पहिया वाहन लगभग 12 से 13 हजार तक बिकने का अनुमान है.

इस बार की दिवाली बहुत शानदार हो रही है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में धनतेरस और दीपावली को लेकर जो बुकिंग का रुझान देखा जा रहा है जिसमें दो पहिया और चार पहिया वाहनों के डीलर भी उत्साहित नजर आ रहे हैं. जो भी डीलर नवरात्रि के बाद गाड़ी की बिक्री कर रहे हैं इसके साथ ही जीएसटी में जो रिफॉर्म आया है उसमें 35% का ग्रोथ दिख रहा है. कुछ गाड़ियों के कलर और शॉर्टेज की वजह से डीलर को भी थोड़ी परेशानी हो रही है. यह ग्रोथ 35% से बढ़कर 50% हो सकता था: कैलाश खेमानी, शोरूम संचालक

इस साल पूरे छत्तीसगढ़ में ऑटोमोबाइल सेक्टर का बाजार काफी अच्छा रहने वाला है. 22 सितंबर से जीएसटी रिफॉर्म आने के बाद ऑटोमोबाइल सेक्टर में बूम देखने को मिल रहा है. गाड़ियों की बुकिंग करने के लिए लोगों की लंबी-लंबी लाइन भी देखने को मिल रही है. लोग दुपहिया और चार पहिया वाहनों की बुकिंग पिछले एक महीने से शुरू कर दिए हैं. टू व्हीलर और फोर व्हीलर की मांग छत्तीसगढ़ में बढ़ गई है: राजेश वासवानी, कार्यकारी अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स

जीएसटी रिफॉर्म का बाजार पर असर: छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी ने बताया कि 22 सितंबर को जीएसटी रिफॉर्म आने के बाद ऑटोमोबाइल सेक्टर में लगभग 50% का ग्रोथ उसी दिन देखने को मिला था. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस साल दिवाली में 50% का ग्रोथ ऑटोमोबाइल सेक्टर में देखने को मिलेगा.

धनतेरस और दिवाली को लेकर ऑटोमोबाइल मार्केट में काफी उत्साह दिख रहा है. जीएसटी रिफॉर्म में टैक्स 28% से घटकर 18% किया गया है. इससे 2 पहिया वाहनों में 7 हजार से लेकर 17 हजार तक वाहनों में बचत हो रही है. पिछले साल से तुलना किया जाए तो इस बार 30% ग्रोथ दिख रहा है. 2 पहिया वाहनों की बुकिंग के बारे में उन्होंने बताया कि अब तक 90% बुकिंग पूरी कर ली गई है. और आने वाले दिनों में 10% बुकिंग और हो जाएंगे. सबसे ज्यादा गाड़ियां धनतेरस के दिन बिकती है फिर दिवाली में बिक्री होती है: शुभम गजवानी, शोरूम संचालक

क्या कहते हैं शोरुम के मालिक: अमृत सिंह खनूजा ने बताया कि जब से जीएसटी रिफॉर्म आया है, तब से मार्केट में रिस्पांस पहले से ज्यादा बढ़ गया है. पिछले साल की तुलना में इस बार कस्टमर में उत्साह भी ज्यादा दिखाई दे रहा है. गाड़ी खरीदने वाले कस्टमर को 2 पहिया वाहन में 7 से 15 हजार की बचत हो रही है. जीएसटी रिफॉर्म आने की वजह से गाड़ियों की बिक्री बढ़ी है. कस्टमर का पैसा बच रहा है. पिछले साल की तुलना में इस बार कस्टमर गाड़ियों की बुकिंग ज्यादा कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button