छत्तीसगढ़
भिलाई दुर्ग की सड़क एक बार फिर हुई लाल, निगम की कचरा गाड़ी ने तीन को रौंदा
दुर्ग: दीपावली से ठीक पहले बुधवार रात शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में से एक पटेल चौक कलेक्ट्रेट के सामने दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में एक महिला और एक पुरुष है. जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई.
निगम के कचरा ट्रक ने मारी टक्कर: ये सड़क हादसा रात करीब 10:30 बजे का है. तीनों स्कूटी सवार गंजपारा रोड की ओर से इंदिरा मार्केट की तरफ जा रहे थे. दुर्ग नगर निगम का कचरा ट्रक (CG 07 CZ 4314) पुलगांव की दिशा से मालवीय रोड की ओर जा रहा था. इसी दौरान सड़क पार करने के दौरान ट्रक ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी ट्रक के पिछले हिस्से में पूरी तरह फंस गई. घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.





