March 29, 2026 8:20 pm
ब्रेकिंग
Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ... Arvind Kejriwal in Punjab: पंजाब में गरजे केजरीवाल, अकाली दल और बीजेपी पर लगाए ड्रग्स तस्करी को संरक... IPS Wedding: यूपी कैडर के दो IPS अधिकारी आज बंधेंगे शादी के बंधन में, राजस्थान में केके विश्नोई की श... Jalandhar Fuel Crisis: जालंधर में LPG, पेट्रोल-डीजल की किल्लत पर प्रशासन का बड़ा बयान, अफवाह फैलाने ... RBI New Rule for Cheque: क्या है आरबीआई का ई-चेक सिस्टम? डिजिटल ट्रांजेक्शन के दौर में बैंकिंग में ब... अश्वनी शर्मा का तीखा प्रहार: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना का कार्ड सिर्फ कागज़ का टुकड़ा है', पंजाब सरकार... Jalandhar News: जालंधर में बोले भाजपा नेता श्वेत मलिक, जनता के सामने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
मध्यप्रदेश

दबंगों की क्रूरता की हद! अवैध खनन का विरोध करने पर दलित युवक पर किया पेशाब, जातिगत गालियां दीं और जमकर पीटा, पूरे इलाके में तनाव

मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बहोरीबंद थाना क्षेत्र के ग्राम मटवारा में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां अवैध खनन का विरोध करना एक दलित युवक को इतना भारी पड़ गया कि गांव के दबंगों ने उसके साथ मारपीट की. इतने से दिल नहीं भरा तो उन्होंने जातिगत गालियां दीं और यहां तक कि उसके ऊपर पेशाब भी कर दिया.

यह पूरी घटना कटनी जिले के बहोरीबंद थाना क्षेत्र के ग्राम मटवारा की है. मामले में पीड़ित राजकुमार चौधरी ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसने अपने खेत के पास चल रहे अवैध खनन का विरोध किया था. इस पर गांव के सरपंच रामानुज पांडेय, उनके पुत्र पवन पांडेय, भतीजे सतीश पांडेय और अन्य लोगों ने युवक को पकड़कर बेरहमी से पीटा.

जब उसकी मां बीच-बचाव के लिए आगे आईं तो उसके साथ भी बाल पकड़कर घसीटा गया और जमकर मारपीट की गई. पीड़ित दलित युवक का आरोप है कि इसी दौरान सरपंच के पुत्र पवन पांडेय ने उसके ऊपर मूत्र त्याग किया, जिससे घटना और भी अमानवीय हो गई.

जान से मारने की दी धमकी

पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और शिकायत करने पर गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी. घायल अवस्था में वह अपनी मां के साथ कटनी जिला अस्पताल पहुंचा, जहां तीन दिन तक भर्ती रहा. इसके बाद वह पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई.

युवक ने बताया कि सरपंच की दबंगई के कारण वह अब गांव लौटने से भी डर रहा है. वहीं, एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने कहा कि पीड़ित द्वारा उनके पास शिकायत दी गई है और पूरे मामले की जांच कराई जा रही है. जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button