March 3, 2026 5:02 am
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...
छत्तीसगढ़

पहली पत्नी को तलाक दिए बिना किया दूसरा निकाह, शिकायत पर नप गए शिक्षक

अंबिकापुर/ बलरामपुर: बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर ब्लॉक में एक शिक्षक को दूसरी शादी करना महंगा पड़ गया। शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे बर्खास्त कर दिया गया है। शिक्षक पर आरोप है कि उन्होंने बिना पहली पत्नी को तालक जिए दूसरा निकाह कर लिया था।

जानकारी के अनुसार, जिले के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चांचीडांड के शिक्षक मोहम्मद मुमताज आलम अंसारी को बर्खास्त कर दिया गया है। आरोप है कि शिक्षक ने बिना तलाक लिए पहली पत्नी के रहते दूसरा निकाह किया। साथ ही पहली पत्नी के संबंध में फर्जी आरोप लगा कर गुमराह करने का प्रयास किया।

बता दें कि जांच में आरोप प्रमाणित पाए जाने के बाद शिक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है। शिक्षक मो़हम्मद मुमताज आलम अंसारी के विरुद्ध उसकी पहली पत्नी ने शिकायत की थी। प्रथम पत्नी के रहते शासन की अनुज्ञा प्राप्त किए बिना दूसरा विवाह करने की शिकायत की पुष्टि पाए जाने के कारण पहले उन्हें निलंबित किया गया था।

बता दें कि निलंबन पश्चात विभागीय जांच संस्थित की गई थी। जांच में आरोप पत्र प्रस्तुत किया गया था। विभागीय जांच के लिए जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर को जांचकर्ता अधिकारी तथा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बलरामपुर को प्रस्तुतकर्ता अधिकारी नियुक्त किया गया था।

तलाक के संबंध में पेश किया झूठा साक्ष्य

जानकारी के अनुसार, शिक्षक अंसारी द्वारा पहली पत्नी से इस्लामिक रीति के अनुसार वर्ष 2016 में तलाक की बात कही गई थी। पहली पत्नी के विरुद्ध लगाए गए आरोप के संबंध में कोई अभिलेखीय साक्ष्य एवं प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया गया। बलरामपुर जिला शिक्षा अधिकारी डीएन मिश्रा के अनुसार विभगीय जांच में पता चला कि अंसारी ने पहली पत्नी से तलाक के संबंध में झूठा साक्ष्य प्रस्तुत किया था। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए विभाग ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है।

इस प्रविधान के अनुसार शासकीय सेवा से बर्खास्त

संयुक्त संचालक शिक्षा ने जारी आदेश में मो मुमताज आलम अंसारी के गंभीर एवं अनैतिक पूर्ण कृत्य को सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम तीन एवं नियम 22 (एक) के विपरीत पाए जाने के उनके उपरोक्त वर्णित कदाचरण हेतु छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम के प्रविधान अनुसार शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

डीएन मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी, बलरामपुर ने कहा कि शिकायत के परिपेक्ष्य में विभागीय जांच संस्थित की गई थी। जांच में सभी पक्षों को अपनी बात रखने का पूरा अवसर दिया गया। जांच में आरोप प्रमाणित पाए जाने पर संयुक्त संचालक शिक्षा द्वारा शिक्षक को बर्खास्त किया गया है। यह कार्रवाई सिविल सेवा आचरण नियम के तहत की गई है जो सभी शासकीय सेवकों पर एकसमान रूप से लागू है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button