February 24, 2026 3:45 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
पंजाब

पंजाब सरकार ने उठाया अहम कदम, अब जेलों में…

लुधियाना: पंजाब की प्रमुख जेल सचिव भावना गर्ग,व जेल सचिव मोहम्मद तैय्यब ने ताजपुर रोड़ की सैंट्रल जेल में दो आईटीआई डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में बेकर एंड कन्फेक्शनर,वुडवर्क टेक्नीशियन का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य जेल में कैदियों को प्रभावी पुनर्वास के लिए व्यावसायिक कौशल से तैयार करना है। प्रमुख सचिव भावना गर्ग ने नामांकित कैदियों को समर्पित रहने के लिए प्रोत्साहित किया और जेल कर्मचारियों को इन कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सचिव मोहम्मद तैय्यब के साथ जेल के कारखाने का निरीक्षण किया और आंतरिक निर्माण प्रक्रियाओं की समीक्षा कर परिचालन दक्षता बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की।

गतिविधि कक्ष में कैदियों द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए एक लघु संगीत प्रस्तुति भी दी गई। उन्होंने जेल अस्पताल व वार्डों का भी दौरा किया और जेल एवं चिकित्सा कर्मचारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कैदियों से बातचीत की और उनकी शिकायतों का ध्यानपूर्वक समाधान किया। रेडियो उजाला के माध्यम से भावना गर्ग ने कैदियों को प्रेरित करने के लिए एक प्रेरक संदेश भी दिया। इस अवसर पर एक अमरूद का औपचारिक वृक्षारोपण भी किया। नियंत्रण कक्ष में उन्होंने निगरानी कैमरों के उपयोग और कर्मचारियों के बीच समन्वय के महत्व पर ज़ोर दिया। उन्होंने जेल कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की और विभागीय सुधार के लिए निरंतर समर्पण का आग्रह किया।जिस पर कर्मचारियों ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

महिला जेल में भावना गर्ग ने महिला कैदियों को कौशल से सशक्त बनाने के लिए सिलाई तकनीक और कॉस्मेटोलॉजी में आईटीआई पाठ्यक्रमों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का प्रयास है कि राज्य की विभिन्न जेलों में लगभग 2500 कैदियों को कौशल विकास पाठ्यक्रमों में इस तरह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाए। इस अवसर पर जेल के सुपरिंटेंडेंट कुलवंत सिंह सिद्धू, महिला जेल सुपरीटेंडेंट दलबीर सिंह काहलों, आईटीआई के प्रधानाचार्य बलजिंदर सिंह,दलजीत सिंह डीआईजी जेल भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button