February 25, 2026 12:25 am
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
हिमाचल प्रदेश

आतंकी साजिश मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, जम्मू-कश्मीर समेत 5 राज्यों में 22 जगहों पर रेड

जम्मू-कश्मीर में सोमवार तड़के सुबह NIA ने एक साथ कई ठिकानों पर छापा मारा है. इसके साथ ही देश के अलग- अलग राज्यों में भी छापेमारी की जा रही है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक देशभर में लगभग 22 ठिकानों पर छापेमारी की गई है. पूरा मामला इंटरनल सिक्योरिटी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. इसी मामले में टीम की तरफ से छानबीन की जा रही है.

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम ने सोमवार तड़के बारामूला जिले के पट्टन शहर के जंगम गांव भी छापा मारा है. यहां टीम ने उमर रशीद लोन के घर पर एक संबंधित जांच के तहत छापा मारा है. फिलहाल पूरे मामले में अभी तक NIA की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है.

NIA की ये कार्रवाई ऐसे समय में हुई जब ऐसा माना जा रहा है कि पीएम मोदी 9 सितंबर को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर जा सकते हैं. यहां बाढ़ के बाद की स्थिति का जायजा ले सकते हैं. हालांकि अब तक उनका जम्मू दौरा ऑफिशियल अनाउंस नहीं किया गया है.

आतंकी साजिश मामले में छापेमारी

आतंकी साजिश मामले में एनआईए की टीम ने जम्मू-कश्मीर के साथ 5 राज्यों में एक साथ 22 जगहों पर छोपमारी की है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अधिकारियों ने बताया कि ये तलाशी एक आतंकी साजिश मामले में की जा रही है. अधिकारियों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में बारामुला, कुलगाम, अनंतनाग और पुलवामा जिलों में तलाशी चल रही है. छापेमारी के दौरान यहां से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, संदिग्ध वित्तीय दस्तावेज और अन्य कागजात भी बरामद हुए.

बिहार में आठ स्थानों पर, कर्नाटक, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में एक-एक स्थान पर, उत्तर प्रदेश में दो स्थानों पर तथा जम्मू-कश्मीर में नौ स्थानों पर तलाशी ली जा रही है.

पहले भी हो चुकी हैं छापेमारी

NIA की तरफ से लंबे समय से जम्मू-कश्मीर में छापेमारी की जा रही है. जून महीने में भी टीम ने एक साथ 32 ठिकानों पर छापेमारी की थी. उस दौरान शोपियां, कुलगाम, कुपवाड़ा, सोपोर और बारामूला के कई इलाकों में छापेमारी की गई थी.

Related Articles

Back to top button