February 24, 2026 3:18 pm
ब्रेकिंग
Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध...
दिल्ली/NCR

महाजाम से हाहाकार! दिल्ली-NCR से यूपी तक चक्का जाम, एक्सप्रेस-वे पर घंटों फंसी गाड़ियां, ट्रेनों में भी पैर रखने की जगह नहीं

राजधानी दिल्ली सहित देश के अन्य राज्यों में धनतेरस, दीपावली सहित अन्य त्योहारों की धूम देखी जा रही है. बाजारों में लोगों की भारी भीड़ नजर आ रही है. एक्सप्रेसवे पर भी भीड़ देखी जा रही है. आलम यह है कि आगरा, यमुना जैसे एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर किलोमीटर से भी ज्यादा का जाम लग गया है. जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहे हैं. ट्रेनों में भी बुरा हाल है. जनरल कोच में लोगों को भीड़ के चलते बाथरूम में भी सफर करना पड़ रहा है. वहीं एसी कोच में भी चढ़ने के बाद अपनी सीट तक पहुंचने में लोगों को घंटों लग जा रहे हैं.

दरअसल, इस बार दीपावली सोमवार को पड़ रही है. ऐसे में शनिवार और रविवार को भी साप्ताहिक अवकाश है. इसके चलते दिल्ली एनसीआर में रहकर नौकरी करने वाले लोग अपने घरों के लिए शुक्रवार की रात व शनिवार की सुबह निकले हैं.  जिस कारण एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजों पर भीषण जाम लग गया है.

दिल्ली के बाजारों में उमड़ी लोगों की भीड़

दिल्ली के प्रसिद्ध लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट में भी लोगों की सुबह से भारी भीड़ नजर आ रही है. बड़ी संख्या में ग्राहक बाजार पहुंच रहे हैं और खरीदारी कर रहे हैं. वहीं इस दौरान भीड़ मैनेजमेंट के तमाम इंतजाम किए गए हैं. पुलिस टीम की तैनाती के साथ ही लगातार सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जा रही है. साथ ही लगातार अनाउंसमेंट के जरिए लोगों को सुरक्षा संबंधी निर्देश बताए जा रहे हैं.

कालकाजी और चिराग दिल्ली की सड़कों पर लगा लंबा जाम

दिल्ली के कालकाजी इलाके में कालकाजी मंदिर से नेहरू प्लेस/ चिराग दिल्ली की तरफ और मोदी मिल के तरफ जाने वाली सड़क पर सुबह से ही भीषण जाम है. आलम यह है कि यहां गाड़ियां रेंग रही हैं. वहीं, शुक्रवार शाम भी  यहां भीषण जाम था. जिसके चलते कालकाजी मंदिर से चिराग दिल्ली/ एयरपोर्ट के तरफ जाने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.

कराड में भी लगा भीषण जाम

दिल्ली एनसीआर के अलावा महाराष्ट्र से भी एक तस्वीर सामने आई है. यह तस्वीर कराड के पुणे-बेंगलुरु नेशनल हाइवे का बताया जा रहा है. भीषण जाम लगा हुआ है. लोगों को 2 किलोमीटर का सफर तय करने में कई घंटे लग जा रहे हैं.

रेलवे स्टेशनों पर भी लोगों की उमड़ रही है भारी भीड़

त्यौहारों के चलते रेलवे स्टेशनों पर भी भारी भीड़ देखने को मिल रही है. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर अपने शहर के लिए ट्रेन पकड़ने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. जिसके चलते प्लेटफॉर्म पर भी भारी भीड़ देखने को मिल रही है. हालांकि भीड़ कंट्रोल करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है. साथ ही प्लेटफॉर्म पर रस्सा भी लगाया गया है. ताकि ट्रेन आने पर भीड़ एकाएक ट्रेन में न जाए. इसके अलावा प्लेटफॉर्म पर अनाउंस भी किया जा रहा है और लोगों को गाइड किया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button