February 24, 2026 3:42 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
दिल्ली/NCR

संसद के करीब बड़ा हादसा! सांसद फ्लैट में लगी भीषण आग, धुआं देख मची अफरा-तफरी, 6 दमकल गाड़ियां मौके पर

दिल्ली के हाई-प्रोफाइल डॉ. विशम्भर दास मार्ग स्थित ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में आज दोपहर भीषण आग लग गई. इन अपार्टमेंट में ज्यादातर राज्यसभा सांसदों के आवास हैं. संसद भवन से मात्र 200 मीटर की दूरी पर हुई इस घटना ने स्थानीय लोगों और सुरक्षा अधिकारियों के बीच गहरी चिंता पैदा कर दी है. वहीं बताया जा रहा है कि आग लगने के 30 मिनट बाद तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां नहीं पहुंच पाई थी.

फिलहाल आग पर काबू पाने के लिए छह दमकल गाड़ियां तैनात की गई हैं. हालांकि अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. वहीं TMC के सांसद साकेत गोखले ने एक्स पर लिखा, “दिल्ली के BD मार्ग स्थित ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में भीषण आग लगी. सभी निवासी राज्यसभा सांसद हैं. इमारत संसद भवन से 200 मीटर की दूरी पर है. 30 मिनट से कोई दमकल विभाग नहीं आया है. आग अभी भी जल रही है और बढ़ती जा रही है. बार-बार कॉल करने के बावजूद दमकल गाड़ियां गायब हैं. दिल्ली सरकार कुछ तो शर्म करो.”

आग में लाखों का समान जला

वहीं आग लगने वाली इमारत के बाहर खड़े विनोद ने बताया कि मेरा कुत्ता अंदर फंस गया था. मेरी बेटी की शादी कुछ ही महीनों में होने वाली है, और जो भी गहने, सोना और कपड़े हमने खरीदे थे, वे भी अंदर हैं… मेरी पत्नी और मेरा एक बच्चा भी जल गया. वे अस्पताल में हैं… हमें कोई सुराग नहीं है कि आग कैसे लगी… मेरा घर तीसरी मंजिल पर है.”

दिल्ली के VIP इलाकों में से एक

यह इलाका बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण सरकारी इलाका माना जाता है. ऐसे में यहां आग लगना और दमकल का देर से पहुंचना कई सवाल खड़े करता है. आग से किसी बड़े नुकसान की शुरुआती खबर नहीं है, लेकिन आग लगने का कारण अभी पूरी तरह से पता नहीं चल पाया है. दमकलकर्मी आग पर काबू पाने और नुकसान का आकलन करने के लिए घटनास्थल पर मुस्तैदी से काम कर रहे हैं. पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है.

Related Articles

Back to top button