February 24, 2026 10:04 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
लाइफ स्टाइल

दिवाली लुक खराब न हो जाए! ड्रेसिंग और मेकअप में भूलकर भी न करें ये 5 बड़ी गलतियां, पार्टी में दिखेंगी परफेक्ट

दिवाली का त्यौहार एक अहसास है, रोशनी, सजावट, मिठाइयां और परिवार के साथ एंजॉय करना. इस खास मौके पर हर कोई अपने घर की सजावट करते हैं. इसके साथ ही दिवाली पार्टी का ऑर्गनाइज की जाती है या फिर परिवार और दोस्त सभी लोग मिलकर एक साथ इस त्यौहार को एंजॉय करते हैं. महिलाएं और पुरुष अपने एथनिक आउटफिट्स और मेकअप के साथ अपना बेस्ट लुक पाने की कोशिश करते हैं. जिसकी लिए शॉपिंग भी पहले ही कर ली जाती है.

महिलाएं सूट, साड़ी, लहंगा या इंडो-वेस्टर्न पहन मेकअप कर तैयार होती हैं. लेकिन कई बार स्टाइलिंग की जुड़ी कुछ गलतियां आपके पूरे लुक को बिगाड़ सकती हैं. आइए जानते हैं दिवाली सेलिब्रेशन के लिए तैयार होते हुए आपको किन गलतियों को करने से बचना चाहिए.

इंडो वेस्टर्न आउटफिट

दिवाली में पर ज्यादातर लोग एथनिक आउटफिट पहनते हैं, लेकिन बहुत ज्यादा भारी लहंगा, साड़ी या शेरवाली पहनने कई बार असहज महसूस हो सकता है. जब आप दोस्तों या परिवार के साथ पार्टी कर रहे हें, दीये जला रहे हैं या पटाखों के आसपास हों, तो कंफर्टेबल कपड़े पहनना ज्यादा बेहतर ऑप्शन रहेगा. बहुत ज्यादा हैवी आउटफिट पहने से आपको थकान और सही से काम करने में परेशानी हो सकती है. इसलिए हल्के फैब्रिक में कढ़ाई या फिर किसी दूसरे वर्क में कपड़ों का चयन करें जो स्टाइलिश के साथ ही कंफर्टेबल भी हों. आप इंडो वेस्टर्न आउटफिट भी इस दिन ट्राई कर सकती हैं. जिससे आपको स्टाइलिश लुक मिलेगा.

Shweta Tiwari Styling Tips

हेयरस्टाइल को नजरअंदाज करना

मेकअप और आउटफिट के साथ ही सही हेयर स्टाइल भी बहुत जरूरी है. कई बार लोग अपने हेयर स्टाइल पर ध्यान नहीं देते हैं. वह स्टाइलिश आउटफिट तो पहन लेते हैं, लेकिन उनका हेयर स्टाइल वही रहता है, जिससे उनका लुक में कुछ अलग नहीं लगता. इसलिए अपने आउटफिट और फेस कट के मुताबिक हेयर स्टाइल का चयन करें. साड़ी पहन रही हैं, तो बन बनाकर बालों में गजरा या एथनिक हेयर एक्सेसरीज लग सकती हैं.

ओवर मेकअप न करें

त्योहार के मौके पर ग्लैमरस नजर आना सभी महिलाओं को पसंद होता है, लेकिन बहुत ज्यादा मेकअप करने से चेहरा केकी या ओवर बनावटी लग सकता है. लाउड आईशैडो, गाढ़ी लिपस्टिक और हेवी बेस आपके लुक की बिगाड़ सकती है. इसलिए नेचुरल लुक को अपनाएं. मॉइस्चराइजर और फिर लाइट वेट फाउंडेशन लगाएं. न्यूड या ब्राइट लिपस्टिक में से कोई एक चुनें. नो मेकअप लुक चुन सकते हैं. गलत शेड का फाउंडेशन या ब्लश आपके चेहरे को अननैचुरल बना सकता है. इसलिए अपनी स्किन टाइप के मुताबिक ही मेकअप प्रोडक्ट्स का चयन करें.

Eye Makeup Tips

ज्वेलरी पर ध्यान दें

इसके अलावा ज्वेलरी का भी आपको बहुत ध्यान रखना चाहिए. अपने आउटफिट के साथ कंट्रास्ट में ज्वेलरी पहनें. अगर आप हैवी ड्रेस वियर कर रही हैं, तो ज्वेलरी ज्यादा हैवी न पहनें. हेवी एंब्रॉयडरी या जरी वर्क के साथ में मिनिमम ज्वेलरी पहनें ताकि ओवर न लगे. सिंपल या सोबर आउटफिट के साथ स्टेटमेंट ज्वेलरी जैसे कि बड़ा नेकलेस, झुके या कड़ा पहन सकते हैं ताकि लुक में निखार आए. अगर आपने हैवी नेकलेस पहना है, तो ईयररिंग्स को हल्का रखें. अगर बड़े झुमके पहन रही हैं, तो गले में कुछ न पहनें या सिंपल सा पेंडेंट वियर करें.

गलत फुटवियर का चयन

भारी एथनिक कपड़ों जैसे की साड़ी और सूट के साथ हाई हील्स पहनना स्टाइलिश तो लग सकता है, लेकिन दिवाली की भागदौड़ में यह आपको तकलीफ भी दे सकता है. इसलिए कोशिश करें जूतियां, कोल्हापुरी चप्पल या किटन हील्स वियर करें. जो पहनें के बाद स्टाइलिश लुक देने के साथ ही कंफर्टेबल लुक देंगे.

Related Articles

Back to top button