February 24, 2026 3:39 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
धार्मिक

छोटी दिवाली का महाउपाय! हनुमान जी के लिए जलाएं ‘ये विशेष दीपक’, संकटमोचन हर लेंगे आपकी हर बाधा

पांच दिनों के दिवाली के त्योहार की शुरुआत हो चुकी है. दिवाली पर्व का आज दूसरा दिन है. आज देश भर में छोटी दिवाली मनाई जा रही है. छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी, काली चौदस और रूप चौदस भी कहा जाता है. छोटी दिवाली के दिन मृत्यु के देवता यमराज के लिए दीपक जलाया जाता है. इस दिन हनुमान जी की भी पूजा बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है.

मान्यता है कि हनुमान जी ने इसी दिन जन्म लिया था. ज्योतिषियों के अनुसार, हनुमान जी की इस दिन विशेष पूजा करने से सभी दुख और पाप नष्ट हो जाते हैं. इस दिन बजरंगबली के लिए दीपक जलाए जाते हैं. आइए जानते हैं कि इस दिन बजरंगबली को कौन-से दीपक जला सकते हैं?

सरसों के तेल का दीपक

नरक चतुर्दशी की रात बजरंगबली की पूजा के समय सरसों के तेल का दीपक जरूर जलाएं. मान्यता है कि इस दिन बजरंगबली के सामने सरसों के दीपक जलाने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है.

आटे का दीपक

नरक चतुर्दशी के दिन बजरंगबली की आराधना के समय आटे का दीपक जलाना भी बहुत लाभकारी माना जाता है. इस दिन आटे का दीपक जलाते समय चमेली के तेल का उपयोग करें. ऐसा करने से हनुमान जी शनि दोष से जुड़ी सभी बाधाएं दूर करते हैं.

चौमुखी दीपक

नरक चतुर्दशी के दिन हनुमान जी के सामने चौमुखी दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है. हनुमान जी के लिए यह दीपक जलाकर घर के ईशान कोण में रखें. चौमुखी दीपक शुद्ध देशी घी या सरसों के तेल का जलाएं.

हनुमान जी के पूजा का शुभ मुहूर्त ( Choti Diwali 2025 Hanuman Ji Puja Subh Muhurat)

हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी की तिथि आज यानी 19 अक्तूबर को दोपहर 1:51 बजे शुरू होगी. ये तिथि कल यानी 20 अक्तूबर को दोपहर 3:44 बजे तक रहेगी. इस दौरान छोटी दिवाली की पूजा आज रात में होगी. पूजा का सर्वश्रेष्ठ समय आज रात 11:41 बजे से लेकर 20 अक्तूबर की मध्यरात्रि 12:31 बजे तक रहेगा. इस समय हनुमान जी की आराधना करें.

Related Articles

Back to top button