February 12, 2026 1:27 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
मध्यप्रदेश

महाकाल के दर पर आया मौत का बुलावा! भस्म आरती से पहले हार्ट अटैक से भक्त की मौत, आखिरी स्टेटस ने सबको रुलाया

महाकाल की नगरी उज्जैन में सोमवार तड़के एक हृदय विदारक घटना सामने आई. यहां महाकाल के एक अनन्य भक्त को भस्म आरती में शामिल होने से ठीक पहले हार्ट अटैक आया. इससे उनकी मौत हो गई. मृतक का नाम सौरभ राज सोनी (47) था. वो उज्जैन की पार्श्वनाथ सिटी के निवासी थे. फ्रीगंज क्षेत्र में ‘विनायक कैफे’ नाम से चाय की दुकान चलाते थे. महाकाल के दरबार में प्रत्येक सोमवार को होने वाली भस्म आरती में नियमित रूप से उपस्थित होते थे.

​सौरभ राज सोनी रविवार की रात भी अपनी नियमित भक्ति के तहत महाकाल मंदिर पहुंचे थे. रात करीब डेढ़ बजे मंदिर परिसर में गेट नंबर एक के पास अचानक वे अचेत होकर गिर पड़े. आसपास मौजूद श्रद्धालुओं और मंदिर कर्मियों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है.​

इस घटना से उनके परिचितों और महाकाल के भक्तों में शोक की लहर है. सौरभ के दोस्त धर्मेंद्र पंड्या ने बताया- सौरभ महाकाल के सच्चे भक्त थे और प्रत्येक सोमवार को भस्म आरती में जरूर शामिल होते थे. नियमित रूप से वो बाबा के दरबार मे दर्शन के लिए जाते रहते थे. उन्होंने एक अत्यंत मार्मिक जानकारी देते बताया कि सौरभ ने अपनी मौत के कुछ ही घंटे पहले अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर उन्होंने लिखा था- मिट्टी का शरीर है, सांसें सारी उधार हैं, दिल तो महाकाल का है, हम तो किरायेदार हैं.

​इस स्टेटस को देखकर आप समझ सकते हैं कि सौरभ की बाबा महाकाल के प्रति कितनी भक्ति थी. महाकाल के दरबार में नियमित रूप से दर्शन करने आने वाले अन्य श्रद्धालुओं ने भी सौरभ को एक सच्चा शिव भक्त बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है.

खाटू श्याम जी और सांवरिया सेठ के भी भक्त थे सौरभ

सौरभ सोनी के दो बच्चे हैं. एक बेटी 17 साल की है. एक बेटा है, जो 7 साल का है. सौरभ के बारे में बताया जाता है कि वो बाबा महाकाल के साथ ही खाटू श्याम जी और सांवरिया सेठ के भी भक्त थे. जब भी उनका दर्शन के लिए मन करता, वो अपनी मित्र मंडली के साथ इन दो मंदिरों में भी जाते थे.

Related Articles

Back to top button