February 23, 2026 4:27 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
महाराष्ट्र

लापरवाही की हद! नसबंदी कराने आई 4 बच्चों की मां को डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, कुछ ही देर में हो गई मौत, $10$ लाख मुआवजे की मांग

महाराष्ट्र के औरंगाबाद के सदर अस्पताल में एक महिला की नसबंदी के ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकों की लापरवाही से मौत हो गई. औरंगाबाद के टिकरी मोहल्ला से एक महिला बंध्याकरण के ऑपरेशन करने के लिए औरंगाबाद के सदस्य अस्पताल पहुंची थी. आरोप है कि महिला की ऑपरेशन के दौरान ओवरडोज इंजेक्शन देने से मौत हो गई.

महिला की मौत के बाद डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल से फरार हो गए. इसके बाद आक्रोशित परिजनों सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया. उन्होंने हंगामा करते हुए मुआवजे की मांग की. इसके बाद आनन फानन में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक ने मौत की कीमत चार लाख रुपये लगाई यानी रिटेन पेपर वर्क में लिखते हुए रोगी कल्याण समिति से चार लाख रुपये मुआवजा देने की बात कही. ऐसे में परिजन और भड़क गए और 10 लाख रुपए की मांग करने लगे.

इंजेक्शन की ओवर डोज देने से हुई मौत!

मृतक महिला की महिला अकबर इमाम की पत्नी शबा परवीन के रूप में हुई है, जो अस्पताल में नसबंदी के ऑपरेशन के लिए पहुंची थी. परिजन का आरोप है कि महिला को ऑपरेशन थियेटर में ले जाते समय इंजेक्शन दिया गया था. परिजन का कहना है कि शंबा को एक-दो एमएल इंजेक्शन दिया गया. इसके बाद उसकी मौत हो गई. घर वालों ने आरोप लगाया कि महिला की मौत इंजेक्शन की ओवर डोज देने से हुई है.

परिजन ने अस्पताल में किया हंगामा

महिला का पति अकबर इमाम ड्राइवर है और दोनों के चार बच्चे हैं. मतृका की मां रेहाना खातून ने बताया कि शनिवार सुबह ही शंबा को अस्पताल लेकर पहुंचे थे. इंजेक्शन लगने के बाद शंबा की मौत हो गई. शंबा की मौत के बाद उसके परिजन ने अस्पताल में हंगामा किया तो डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्यकर्मी अस्पताल से फरार हो गए. यही नहीं आईसीयू वार्ड से भी सभी स्वास्थ्यकर्मी फरार हो गए, जब परिजनों ने मुआवजे की बात कही तो अस्पताल के उपाधीक्षक ने मौत की कीमत चार लाख रुपये लगा दी.

Related Articles

Back to top button