February 24, 2026 6:08 pm
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
छत्तीसगढ़

रायपुर: डामर फैक्ट्री में लगी भीषण आग पर फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू, कोई जनहानि नहीं

रायपुर: राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित बोरझरा इलाके में शनिवार को एक बड़ी दुर्घटना हो गई। इलाके के वेस्टर्न तार प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड नामक डामर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि घटना के तुरंत बाद पहंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। गनिमत की बात यह है कि, इस भयानक हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार , अचानक लगे इस भयानक आग कारण अभी तक पता नहीं लग पाया है। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची, जिन्होंने अपने प्रयासों से आग पर काबू पा लिया। इसके साथ ही बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड की दमकल टीम ने भी आग पर काबू पाने के लिए मोर्चा संभाला । आग की लपटें दूर तक देखी गईं और फैक्ट्री के आसपास धुएं का घना गुबार फैल गया।

बता दें कि अब तक आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि फैक्ट्री में मौजूद ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप लिया। ऐसा माना जा रहा है कि शायद शार्ट सर्किट के कारण यह आगजनी की घटना हुई है। गनीमत यह रही कि घटना के समय फैक्ट्री में ज्यादा कर्मचारी मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ी जनहानि टल गई है। उरला थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटना की जांच की जा रही है, जिससे की आगजनी के कारणों का पता लगाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button