February 12, 2026 5:10 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
छत्तीसगढ़

बड़े ने किया छोटे भाई के साथ विश्वासघात, ज्वेलरी शॉप से 35 लाख की चोरी का खुलासा

दुर्ग भिलाई: भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रार्थी रवि सोनी कोहका निवासी ने स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका बड़ा भाई राजकुमार सोनी लगभग 9 माह से उसके कान्ती ज्वेलर्स कोहका में सेल्समेन का काम करता था. 14 अक्टूबर को दुकान में भीड़ होने का फायदा उठाकर राजकुमार सोनी ने दुकान के लॉकर में रखे 40 सोने के मगंलसूत्र चोरी कर लिया.

भाई ने भाई की दुकान में की सेंधमारी: ज्वेलरी शॉप में चोरी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले में धारा 316 (4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान त्रिनयन ऐप की मदद से आरोपी भाई राजकुमार सोनी की लोकेशन पता की गई. सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. आरोपी का रायपुर जाने के बारे में पता चला. इस बात का भी पता चला कि आरोपी राजकुमार सोनी को उसके बुआ के लड़के सुरेन्द्र सोनी के साथ देखा गया है. इसकी भी जानकारी मिली कि सुरेंद्र सोनी ने रायपुर में ज्वेलरी गलाने का काम किया है.

आरोपी भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार: इस सूचना के आधार पर पुलिस ने राजकुमार सोनी के दुर्ग ब्राह्मणपारा स्थित किराये के मकान में दबिश दी. जहां आरोपी राजकुमार सोनी और उसके फुफेरे भाई सुरेन्द्र सोनी के कब्जे से चोरी का 29 सोने का मंगलसूत्र, 2 सोने के बिस्किट, जिसे उसने 11 मंगलसूत्र को गला कर बनाया था, चोरी के गहने की बिक्री से मिली एडवांस राशि 2 लाख रुपये चोरी का पूरा सामान मिला. कुल 35 लाख रुपये का सामान पुलिस ने बरामद किया. जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है.

Related Articles

Back to top button