February 24, 2026 3:18 pm
ब्रेकिंग
Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध...
छत्तीसगढ़

एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ भू विस्थापितों का मोर्चा, दीया जलाकर आंदोलन की शुरुआत

कोरबा: गेवरा और कुसमुंडा क्षेत्र के भूविस्थापितों ने दीपावली के दिन भी एसईसीएल गेवरा क्षेत्र के भिलाईबाजार के पास और कुसमुंडा मुख्यालय पर धरना जारी रखा है. अधिग्रहित भूमि के एवज में लंबित रोजगार, प्रत्येक छोटे खातेदार को रोजगार देने और प्रत्येक विस्थापितों को बसावट की मांग कर रहे हैं. विस्थापितों ने कोयला खदान प्रबंधन के प्रवेश द्वार पर दीया जलाकर आंदोलन जारी रखा है, 23 अक्टूबर को कोयला खदान बंद करने का आह्वान भी किया है.

जमीन गई और रोजगार के लिए भटक रहे : भू स्थापितों ने प्रबंधन को लिखित ज्ञापन भी सौंपा है. जिसमें बताया गया है कि जिन लोगों ने अपनी जमीन देकर देश-दुनिया को रोशन करने का काम किया और कोरबा जिले को ऊर्जाधानी के रूप में पहचान दिलाई. आज वही परिवार रोजगार के लिए भटक रहे हैं. इसलिए भू विस्थापितों ने एसईसीएल के मुख्यालयों पर दीप जलाकर विरोध प्रकट किया और एसईसीएल के खिलाफ 23 अक्टूबर को गेवरा खदान बंद करने का ऐलान किया है.

कुसमुंडा कोयला खदान मुख्यालय के सामने दीप जलाने वालों में प्रमुख रूप से दामोदर श्याम, रेशम यादव, होरी, कृष्णा और गेवरा मुख्यालय में दीपक साहू, रमेश दास, गुलाब दास, प्रशांत झा, बिमल दास, पवन, प्रकाश, हीरा सिंह, सतीश, कैलाश, देवलाल चंद्रा, रदेशयम, पवन के साथ बड़ी संख्या में भूविस्थापित किसान उपस्थित थे. एसईसीएल गेवरा प्रबंधन द्वारा 9 सूत्रीय मांगों को अनसुना करते हुए, भारी विरोध के बावजूद पुलिस और प्रशासन की मदद से खदान विस्तार का काम शुरू किया है. जिसके विरोध में 23 अक्टूबर को गेवरा खदान बंद की घोषणा छत्तीसगढ़ किसान सभा ने की है.

ग्रामीणों को डराने धमकाने का प्रयास: किसान सभा के जिला सचिव दीपक साहू ने कहा कि प्रत्येक छोटे खातेदार को रोजगार देने और प्रत्येक विस्थापितों को बसावट के साथ 9 सूत्रीय मांग की गई है. उन पर कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है. इसके उलट, ग्रामीणों पर दबाव बनाने और उन्हें डराने-धमकाने का काम किया जा रहा है. प्रशासन का सहारा लेकर बंदूक की नोंक पर खदान विस्तार का काम किया जा रहा है जिसका किसान सभा विरोध करती है. मांगों के समर्थन में हम 23 अक्टूबर को खदान बंद करेंगे.

Related Articles

Back to top button