February 11, 2026 5:01 pm
ब्रेकिंग
Durg News: दुर्ग बस स्टैंड में प्रधान आरक्षक त्रिलोक सिंह की मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा Girodpuri Mela 2026: गिरौदपुरी मेले की तैयारी तेज, प्रशासन ने सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए ... CM विष्णुदेव साय ने मीसाबंदियों से की मुलाकात, हनुमान मंदिर में टेका मत्था; प्रदेश की खुशहाली की काम... Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, डांस कर रहे बारातियों को ट्रक ने कुचला महाशिवरात्रि 2026 शुभ मुहूर्त: सर्वार्थ सिद्धि योग में होगी शिव पूजा, नोट कर लें निशिता काल का समय CG News: नकली दवा मामले में साय सरकार की बड़ी कार्रवाई, स्टिंग के बाद एडीसी संजय नेताम सस्पेंड Safer Internet Day: साइबर ठगी से बचने के 5 अचूक तरीके, AI का इस्तेमाल करते समय बरतें ये सावधानियां सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Ghaurela Crime News: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी और बेटी को लगाई आग, हालत गंभीर Ujjain News: बाबा महाकाल के दरबार में फिर पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी, भस्म आरती में शामिल होकर लिया...
देश

राष्ट्रपति की सुरक्षा में बड़ी चूक? केरल में हेलिकॉप्टर लैंड होते ही धंसा हेलीपैड, बाल-बाल बचीं द्रौपदी मुर्मू, टला बड़ा हादसा

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू केरल के दौरे पर हैं. यहां उनके साथ एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया. दरअसल, पत्तनामथिट्टा के प्रमदम स्टेडियम के जिस हेलीपैड पर उनके हेलिकॉप्टर ने लैंड किया वो थोड़ा नीचे धंस गया. ऐसा लगा जैसे वायुसेना के हेलिकॉप्टर के वजन से हेलीपैड का एक हिस्सा धंस गया. हालांकि, कोई बड़ी घटना नहीं हुई. मौके पर तैनात पुलिस और फायर डिपार्टमेंट के कर्मियों ने हेलिकॉप्टर को धंसे हुए स्थान से बाहर निकाला. इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें धंसे हुए हेलिकॉप्टर को बाहर निकालने के लिए धक्का लगाते हुए देखा जा सकता है.

जिस हैलीपैड पर ये हादसा हुआ वो नया है. हेलिकॉप्टर के हेलीपैड पर उतरने के बाद ये गड्ढे बन गए. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आखिरी समय में हेलिकॉप्टर उतारने के लिए स्टेडियम को चुना गया था और इसलिए मंगलवार देर रात वहां हेलीपैड बनाया गया. पहले विमान को पंबा के समीप निलक्कल में उतारने की योजना बनाई गई थी, लेकिन खराब मौसम के कारण इसे यहां उतारने का फैसला किया गया.

उन्होंने बताया कि कंक्रीट पूरी तरह से जम नहीं पाया था, इसलिए जब हेलिकॉप्टर उतरा तो हेलीपैड उसका भार नहीं संभाल सका और पहिए से गड्ढे बन गए.

राष्ट्रपति मुर्मू 21 अक्टूबर को केरल के तिरुवनंतपुरम पहुंचीं. आज उनका सबरीमला मंदिर जाने का प्लान है. इसके बाद वो गुरुवार को तिरुवनंतपुरम में राजभवन में पूर्व राष्ट्रपति केआर नारायणन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी. वो वर्कला में शिवगिरी मठ में श्री नारायण गुरु के महासमाधि शताब्दी समारोह का भी उद्घाटन करेंगी.

इसके अलावा राष्ट्रपति कोट्टायम जिले के पाला स्थित सेंट थॉमस कॉलेज के 75 वर्ष पूरे होने के उत्सव के समापन में भी शामिल होंगी. वह 24 अक्टूबर को एर्णाकुलम स्थित सेंट टेरेसा कॉलेज के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी, जिसके साथ ही उनका केरल दौरा समाप्त हो जाएगा.

Related Articles

Back to top button