February 13, 2026 5:47 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
दिल्ली/NCR

छठ पर्व पर दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान! पूर्वांचल के लोगों को दिया तोहफा, अब डेढ़ दिन की छुट्टी रहेगी

दिल्ली सरकार ने छठ पूजा को लेकर एक और बड़ा फैसला किया है. पहली बार छठ पूजा में डेढ़ दिन की छुट्टी होने जा रही है. 27 अक्तूबर को दोपहर 2 बजे से दिल्ली सरकार के सभी सरकारी कार्यालय बंद हो जाएंगे. 28 तारीख को दिनभर दिल्ली सरकार में छुट्टी रहेगी. आमतौर पर दिल्ली में छठ के लिए सिर्फ एक दिन की छुट्टी का ऐलान होता था. रेखा गुप्ता सरकार ने छुट्टी के उस दायरे को बढ़ाकर डेढ़ दिन कर दिया है.

वैसे दिल्ली सरकार के इस फैसले को बिहार चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है.दिल्ली में लगभग 5 लाख ऐसे पूर्वांचल के लोग हैं जो वोट करने के लिए बिहार जाते हैं. इसके साथ ही पिछले दिल्ली विधानसभा चुनाव में बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोगों ने दिल्ली में बीजेपी को वोट किया था.

छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार कर रही तैयारी

छठ को लेकर दिल्ली सरकार काफी उत्साहित है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि जिस तरह से कर्तव्य पथ पर दीपोत्सव कर भव्य रूप से दीपावली मनाई गई उसी तरह से इस बार छठ पर्व मनाया जाएगा. इसके लिए दिल्ली सरकार की तैयारी जारी है. वर्षों से यमुना घाट पर छठ पूजा बंद कर दी थी. पिछली सरकार खुद छठ पर्व नहीं मनाती थी, लेकिन हमारी सरकार ने प्रतिबंध हटाया. पल्ला से लेकर कालिंदी तक 17 प्वाइंट्स हैं, जहां पर मॉडल छठ घाट बनाए जा रहे हैं. कुछ तो कई किलोमीटर लंबे हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली बार शहर के अंदर केवल 929 जगहों पर छठ मनाई गई, लेकिन इस बार 1000 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं. इन जगहों पर सरकार की ओर से सभी सुविधाएं दी जाएंगी. हर जिले में कम से कम एक मॉडल छठ घाट जरूर बनाया जाएगा. छठ व्रतियों के लिए स्वागत गेट बनाए जाएंगे. सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे. आज से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा.

उन्होंने कहा कि 2021 में यमुना पर छठ मनाने गए लोगों पर पिछली सरकार ने केस दर्ज किए थे. हमारी सरकार उनको वापस लेगी. दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री ने एक बड़ा फैसला लिया है. केजरीवाल सरकार ने यमुना घाट पर छठ पूजा मनाने की इच्छा रखने वाले कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. आज दिल्ली की मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि सभी शिकायतें और एफआईआर वापस ले ली जाएंगी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता विभिन्न घाटों का निरीक्षण भी कर रही हैं. दिल्ली सरकार इस साल ऐतिहासिक छठ पूजा समारोह के लिए तैयार है.

Related Articles

Back to top button