April 2, 2026 4:04 pm
ब्रेकिंग
झारखंड में 'डकैत राज'? प्रतुल शाहदेव का बड़ा हमला—"राज्य में खुलेआम घूम रहे हैं रहमान जैसे अपराधी" Jharkhand Weather Update: 2 अप्रैल को झारखंड में साफ रहेगा मौसम, चाईबासा में पारा सबसे हाई हॉकी का महाकुंभ! 540 खिलाड़ी और एक ट्रॉफी; राष्ट्रीय सब जूनियर महिला चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ Sonahatu Elephant Rescue: कुएं में गिरा विशालकाय हाथी! घंटों चला मौत और जिंदगी का खेल, आखिर में मिली... लातेहार में नक्सलियों को तगड़ा झटका! 5 लाख के इनामी सब-जोनल कमांडर सुरेंद्र लोहरा ने किया सरेंडर देवघर वासियों को बड़ी राहत! अब घर-घर पहुंचेगी पाइप वाली गैस, खत्म होगी सिलेंडर की मारामारी Bokaro Crime News: बोकारो में गैंगस्टर के नाम पर खौफ फैलाने वाले गिरोह का अंत! पुलिस ने 7 गुर्गों को... महिलाओं के चेहरे पर पोती कालिख! भड़के लोगों ने आरोपी के घर को बनाया निशाना, भारी बवाल जल्द उठाएं फायदा! पंजाब सरकार की इस योजना के लिए आवेदन शुरू, 24 अप्रैल तक का है समय Chandigarh University में मातम: वकालत के छात्र की बेरहमी से हत्या, कैंपस में फैली दहशत!
मध्यप्रदेश

इंदौर-बैतूल हाईवे पर भीषण हादसा! ट्रक ने बाइक सवार 3 लोगों को कुचला, 2 की मौके पर मौत, 1 गंभीर घायल

देवास। सड़क हादसों के लिहाज से इंदौर बैतूल हाईवे के डेंजर जोन में शामिल बिजवाड़ में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। कन्नौद क्षेत्र की कलवार स्थित धागा कंपनी में काम करने बाइक से जा रहे तीन श्रमिकों को एक ट्रक के चालक ने सुबह करीब 9:45 बजे टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए इनको डायल 112 की मदद से कन्नौद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच करके दो को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीसरे की हालत गंभीर है, उसे इंदौर रेफर किया जा रहा है।

बिजवाड़ पुलिस सहायता केंद्र के प्रभारी अजय डोड ने बताया बिजवाड़ में वन विभाग के कार्यालय से थोड़ा सा आगे कन्नौद की ओर ट्रक के चालक ने बाइक को टक्कर मारी थी। हादसे में बाइक सवार 21 वर्षीय निखिल पुत्र लक्ष्मण मर्सकोले निवासी ग्राम बराल्या कन्नौद, 21 वर्षीय सोयम पुत्र संतोष परते निवासी धामनोद जिला हरदा एवं 20 वर्षीय रोहित पुत्र रामभरोस बछानिया निवासी मचवास थाना हरणगांव देवास गंभीर रूप से घायल हो गए।

एक युवक को इंदौर रेफर किया जा रहा है

तीनों को कन्नौद के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने निखिल और सोयम को जांच करके मृत घोषित कर दिया। रोहित का गंभीर अवस्था में उपचार किया गया। टक्कर मारने वाले ट्रक को जब्त कर लिया गया है, ड्राइवर को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है। उधर कन्नौद के बीएमओ डॉक्टर लोकेश मीणा ने बताया रोहित की हालत अत्यंत नाजुक है उसे इंदौर रेफर किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button