April 3, 2026 7:11 pm
ब्रेकिंग
लातेहार में बवाल! 18 लोगों पर FIR के विरोध में बाजार बंद; सड़कों पर उतरा समाज, दी बड़े आंदोलन की चेत... LPG संकट ने याद दिलाए 'मिट्टी के चूल्हे'! रांची के बाजारों में मिट्टी और लकड़ी के चूल्हों की भारी मा... Ranchi LPG Crisis: राजधानी में रसोई गैस के लिए हाहाकार! एजेंसी के बाहर प्रदर्शन और सड़क जाम; प्रशासन... झारखंड में जनगणना पर 'महाभारत'! पहले ही चरण में केंद्र और राज्य में ठनी; वादाखिलाफी का बड़ा आरोप रांची पुलिस का 'क्विक रिस्पॉन्स' अवतार! हाई-टेक मॉनिटरिंग से अपराध पर लगाम; अब बच नहीं पाएंगे अपराधी Dhanbad Jail Inspection: जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने किया धनबाद जेल का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लि... मच्छरदानी और गैस सिलेंडर! खूंटी में रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर; रातभर पहरे के बाद भी नहीं मिली ... Palamu Encounter: बस स्टैंड हत्याकांड के आरोपी और पुलिस के बीच भिड़ंत, जवाबी फायरिंग में अपराधी घायल तेजस्वी यादव का 'मिशन झारखंड'! कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रांची दौरा; 5 अप्रैल को फूकेंग... झारखंड का महुआ अब बनेगा 'इंटरनेशनल ब्रांड'! फूड ग्रेन उत्पादन शुरू, दुनिया भर के बाजारों में मचेगी ध...
विदेश

पाकिस्तान को मिली राहत! नई काबुल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: TTP आतंकियों के हमले कम होने की उम्मीद

पाकिस्तान को तहरीक-ए-तालिबान के आतंकियों ने बड़ी राहत दी है. पिछले 4 दिन में टीटीपी के लड़ाकों ने पाकिस्तान के भीतर घुसकर एक भी अटैक नहीं किया है. कहा जा रहा है कि पाकिस्तान की सरकार ने टीटीपी के लड़ाकों के साथ समझौता कर लिया है. हालांकि, अब तक आधिकारिक तौर पर दोनों ही तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है.

अफगानिस्तान इंटरनेशनल के मुताबिक दोहा बैठक के बाद टीटीपी ने एक भी अटैक नहीं किया है. दोहा में तालिबान प्रशासित अफगानिस्तान और पाकिस्तान ने एक डील किया था. इस डील में कहा गया था कि दोनों तरफ से कोई हमला नहीं होगा.

टीटीपी क्यों नहीं कर रहा है अटैक?

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बयान जारी किया है. इमरान के मुताबिक पाकिस्तान की सरकार अब आतंकियों से भी बात कर रही है. रिपोर्ट के मुताबिक दोहा में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक समझौता हुआ है.

इस समझौते में कहा गया है कि अफगानिस्तान की धरती से कोई भी आतंकी गतिविधियां संचलित नहीं की जा सकती है. वर्तमान में टीटीपी के सरगना नूर वली महसूद अफगानिस्तान में ही रह रहा है. ऐसे में अगर टीटीपी हमला करता है तो पाकिस्तान अफगान पर अटैक कर सकता है.

हर दिन कर रहा था 3 से ज्यादा अटैक

पाकिस्तान के खैबर इलाके में टीटीपी के लड़ाके हर दिन 3 से ज्यादा अटैक कर रहा था. काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट पाकिस्तान के मुताबिक इस साल जुलाई तक 700 से ज्यादा हमले टीटीपी के लड़ाकों ने किए हैं. इन हमलों में 250 से ज्यादा जवानों की मौत हुई है.

तहरीक ए तालिबान के लड़ाके जिहाद की लड़ाई लड़ रहे हैं. इन लड़ाकों का कहना है कि पूरे पाकिस्तान में इस्लामी शासन लागू की जाए. टीटीपी लड़ाकों के निशाने पर पाकिस्तान आर्मी है.

यूएन के मुताबिक टीटीपी पाकिस्तान का सबसे मजबूत आतंकी संगठन है. इसके पास वर्तमान में 8000 लड़ाके हैं. टीटीपी के पास अफगानिस्तान में 2 ट्रेनिंग सेंटर भी है, जहां आतंकवादियों को ट्रेंड किया जाता है.

यूएन के मुताबिक टीटीपी वर्तमान समय में दुनिया का तीसरा सबसे खतरनाक आतंकी संगठन है.

Related Articles

Back to top button