February 23, 2026 9:22 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
देश

जंगलराज के ख़िलाफ़ ‘समृद्ध बिहार’ का संकल्प! PM मोदी बोले- यह चुनाव राज्य की दिशा तय करेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के जरिए बिहार के कार्यकर्ताओं से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने महागठबंधन पर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि त्योहारों के उत्साह के बीच छठी मैया की पूजा की तैयारियां भी जोरों पर हैं. इसके साथ ही, बिहार लोकतंत्र का महापर्व भी मना रहा है. यह चुनाव बिहार की समृद्धि का एक नया अध्याय लिखने वाला है. इसमें बिहार के युवाओं की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है. बिहार के लोग जंगलराज वालों को माफ नहीं करेंगे. वे जंगलराज को भूलने वाले नहीं हैं.

‘उनके गठबंधन को बिहार की जनता लठबंधन कहती है’

पीएम मोदी ने आगे कहा कि जो लोग अपने आप को गठबंधन कहते हैं, बिहार की जनता उनको लठबंधन कहती है. वो सिर्फ लठ चलाना और झगड़ा करना जानते हैं. लठबंधन वालों के लिए अपना स्वार्थ ही सबसे बड़ा है. इन्हें बिहार के युवाओं की चिंता नहीं है. दशकों तक देश और बिहार के नौजवान नक्सलवाद और माओवादी आतंक से पीड़ित रहे. लेकिन, इन लोगों ने आपको नहीं, बल्कि अपने स्वार्थ को हो प्राथमिकता दी. माओवादी आतंक से मदद लेकर ये लोग चुनाव भी जीतते रहे.

बिहार की दो पीढ़ियों का भविष्य बर्बाद हुआ है

बिहार को तबाह करने में नक्सलवाद-माओवादी आतंक ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है. ये माओवादी स्कूल, कॉलेज, अस्पताल कुछ भी खोलने नहीं देते थे और बने बनाए संस्थान को बम से तोड़ देते थे. ये उद्योगों को घुसने नहीं देते थे इसलिए, इनके राज में विकास पूरी तरह चौपट हो गया था. मैं मानता हूं कि इन्होंने बिहार की दो पीढ़ियों के भविष्य बर्बाद किया है.

NDA ने बिहार को जंगलराज के अंधेरे से निकाला

हमने 2014 के बाद से बड़ी मेहनत की है. एनडीए ने बिहार को जंगलराज के अंधेरे से निकालकर विकास की नई रोशनी में लाने का काम किया है. आज बिहार में हम नक्सलवाद-माओवादी आतंक को समाप्त करने की तरफ बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं. बिहार के नौजवानों के भविष्य को सुरक्षित करना हमारा कर्तव्य है और हम इसके लिए पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं.

रफ्तार पकड़ चुका है बिहार, फिर से NDA सरकार

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश में विकास का महायज्ञ चल रहा है और बिहार भी इसमें कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है. बिहार में हर एक क्षेत्र में, हर एक दिशा में काम हो रहा है. कहीं अस्पताल बन रहे हैं, कहीं अच्छे स्कूल बन रहे हैं, कहीं नए रेलवे रूट बन रहे हैं. इसका बहुत बड़ा कारण ये है कि देश और बिहार में एक स्थिर सरकार है. जब स्थिरता होती है, तो विकास तेज होता है. बिहार की NDA सरकार की शक्ति भी यही है इसलिए आज बिहार का हर नौजवान उत्साह से कह रहा है- रफ्तार पकड़ चुका है बिहार, फिर से NDA सरकार.

Related Articles

Back to top button