February 24, 2026 2:06 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
टेक्नोलॉजी

अलविदा प्राइवेसी! WhatsApp के Status और Channels में दिखेंगे विज्ञापन, अब चैटिंग का मज़ा होगा खत्म

यदि आप स्टेट्स देखने के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो आपका मजा अब किरकिरा होने वाला है. WhatsApp में अब Status और Channels में विज्ञापन दिखने मिलेंगे. मेटा ने इसकी पुष्टि की है. मेटा की इस नई पॉलिसी के तहत यूजर्स को ऐप में relevant ads दिखेंगे लेकिन उनकी चैट्स, कॉल्स और स्टेटस की प्राइवेसी पहले की तरह सुरक्षित रहेगी. कंपनी का कहना है कि ये विज्ञापन सिर्फ Updates टैब में दिखाई देंगे.

Status और Channels में दिखेंगे विज्ञापन

Meta के स्वामित्व वाले WhatsApp ने अब अपने प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन लाने की पुष्टि कर दी है. कंपनी की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि अब यूजर्स को Status और Channels सेक्शन में relevant ads दिखाई देंगे. इसका मकसद यूजर्स को उनके इंटरेस्ट के हिसाब से बेहतर अनुभव देना है.

Personal Chats और कॉल की प्राइवेसी पर कोई असर नहीं

WhatsApp ने साफ किया है कि यूजर्स की पर्सनल चैट्स, कॉल्स और स्टेटस अब भी end-to-end encrypted रहेंगे. यानी आपकी बातचीत या मीडिया किसी थर्ड पार्टी या विज्ञापन दिखाने के लिए इस्तेमाल नहीं की जाएगी. कंपनी ने यह भी कहा है कि ads केवल Updates टैब में दिखेंगे, न कि पर्सनल चैट्स में.

Privacy Policy और Updates Tab Terms में बदलाव

इस नए फीचर के साथ व्हाट्सएप ने अपनी अपडेट टैब प्राइवेसी पॉलिसी और टर्म्स को अपडेट किया है. इसका मतलब है कि यूजर को “Continue” दबाकर इन नए नियमों को स्वीकार करना होगा. अगर कोई यूजर तुरंत सहमत नहीं होना चाहता, तो “Not now” विकल्प भी उपलब्ध है.

यूजर्स पर क्या पड़ेगा असर

मेटा की इस पहल का उद्देश्य WhatsApp को एक कमर्शियल प्लेटफॉर्म की दिशा में ले जाना है. कंपनी चाहती है कि बिजनेस और कंटेंट क्रिएटर्स चैनल्स के जरिए अपने ऑडियंस तक आसानी से पहुंच सकें. हालांकि कई यूजर्स के लिए यह बदलाव WhatsApp के क्लटर-फ्री अनुभव को प्रभावित कर सकता है.

Related Articles

Back to top button