February 12, 2026 2:03 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
उत्तरप्रदेश

कलयुगी बाप की हैवानियत: सौतेली बेटी को बेरहमी से गला रेतकर मारा, मां (सास) बोली- तुरंत कर दो एनकाउंटर

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति ने अपनी सौतेली बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी. मामला सामने आने के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. मृतका की पहचान जोया के नाम से हुई है. उसकी उम्र 16 साल बताई जा रही है. मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पिता द्वारा बेटी के साथ की गई इस दरिंदगी भरी घटना को जिसने भी सुना हर कोई हैरान है.

मामला जिले के देवा कस्बे के जमाल कमाल तकिया मोहल्ले का है, जहां बृहस्पतिवार की रात हफीजुल्ला नाम के व्यक्ति ने अपनी ही सौतेली बेटी जोया की गला रेतकर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक आरोपी हफीजुल्ला का आपराधिक इतिहास है. हफीजुल्ला की पहली पत्नी से तलाक हो चुका था जिससे उसके पांच बच्चे हैं. इसके बाद उसने दूसरी शादी की, लेकिन करीब 15 साल पहले दूसरी पत्नी को भी तलाक दे दिया. दूसरी पत्नी से उसे एक बेटी हुई थी.

तलाक के कुछ ही महीनों बाद उसने दूसरी पत्नी की मां यानी अपनी सास जुबेदा से शादी कर ली. जुबेदा के पहले पति रियाज से तीन बेटियां थीं जिनमें सबसे बड़ी बेटी खुद हफीजुल्ला की दूसरी पत्नी रह चुकी थी. इन्हीं में से दूसरी नंबर की बेटी जोया उसकी सौतेली बेटी थी, जिसकी उसने बेरहमी से हत्या कर दी.

शक के चलते हत्या

घटना के समय जुबेदा छत पर थी. नीचे आने पर उसने अपनी बेटी जोया को लहूलुहान हालत में मृत पाया. बेटी को मृत देखकर वो रो पड़ी. चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को मामले की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी हफीजुल्ला को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के संबंध में देवा कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी के बताया कि लड़की का गला चाकू से काटा गया है. शरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी को अपनी सौतेली बेटी पर शक था.

मां ने की एनकाउंटर की मांग

घटना के बाद मृतका की मां जुबेदा ने भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि उसकी बेटी के कातिल को किसी कीमत पर माफ नहीं किया जाना चाहिए. उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हाथ जोड़कर हफीजुल्ला का तत्काल एनकाउंटर कराने की मांग की है. वहीं जुबेदा की बड़ी बेटी जिसे हफीजुल्ला ने तलाक दिया था, उसके पति ने आरोप लगाया कि हफीजुल्ला अपनी सौतेली बेटियों पर बुरी नजर रखता था. इसी के चलते उसने यह निर्मम हत्या की.

Related Articles

Back to top button