February 11, 2026 6:03 pm
ब्रेकिंग
Road Accident: दो गाड़ियों की भीषण टक्कर के बाद नहर में गिरी कार, मची चीख-पुकार, जानें कैसे हुआ हादस... ब्रांडेड जूतों का शौक पड़ा महंगा: लग्जरी लाइफ जीने वाला शातिर बदमाश लौटा भारत, पुलिस ने ऐसे बिछाया ज... Haryana News: हरियाणा की इस गौशाला में रूह कंपा देने वाला मंजर, गोवंश के शवों को नोच रहे जंगली जानवर Punjab Politics: राजा वडिंग ने मूसेवाला के परिवार के लिए उठाई आवाज, कहा- इंसाफ के बजाय मिल रही परेशा... Harsimrat Kaur Badal: पंजाब की पब्लिक सेक्टर कंपनियों में बड़े घोटाले का आरोप, हरसिमरत बादल ने AAP स... Gold Price Today: बुधवार को सस्ता हुआ सोना या बढ़ी कीमतें? जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड का ताज़ा भाव Punjab Politics: पंजाब में गठबंधन या अकेले चुनाव लड़ेगी BJP? अश्वनी शर्मा के बयान ने बढ़ाई सियासी हल... Punjab Crime: पंजाब के मैरिज पैलेस में खूनी खेल, दोस्त ने दोस्त पर चाकुओं से किए ताबड़तोड़ वार Jalandhar RTO Office: जालंधर आरटीओ दफ्तर में भारी हंगामा, अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप Punjab Politics: अश्वनी शर्मा का भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला, खुली चुनौती देकर बढ़ाया सियासी पारा
छत्तीसगढ़

बीजापुर मुठभेड़ में बड़ी सफलता, पुलिस के हाथ लगे अर्बन नेटवर्क से जुड़े अहम दस्तावेज

बीजापुर: जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 6 बड़े कैडर नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है. इसके बाद अब पुलिस को घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मिले हैं. पुलिस अधीक्षक डॉ.जीतेन्द्र यादव ने बताया कि इनमें सबसे अहम दस्तावेज मद्देड़ एरिया कमेटी के कुख्यात इंचार्ज और DVCM बुचन्ना से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं.

लेनदेन और सप्लाई चैन का खुलासा: पुलिस ने जानकारी दी कि बरामद दस्तावेजों से बुचन्ना के अर्बन नेटवर्क से गहरे रिश्तों और क्षेत्र के कई सफेदपोश और प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ आर्थिक लेनदेन और सप्लाई चैन से जुड़े तथ्य सामने आए हैं. पुलिस अधीक्षक के अनुसार बुचन्ना पिछले कई सालों से शहरी नेटवर्क को मजबूत बनाने के साथ-साथ सामान, रसद, वर्दी, दवाइयों और हथियारों की सप्लाई को संचालित करता था.

बीजापुर मुठभेड़ में बड़ी सफलता (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

हो सकती है और गिरफ्तारी: दस्तावेजों में कई कोड नेम, रूट मैप, संपर्क सूत्र और वित्तीय लेजर जैसे रिकॉर्ड मिले हैं, जिन्हें सुरक्षा एजेंसियां खंगाल रही हैं. अधिकारियों का कहना है कि इन दस्तावेजों के आधार पर जल्द ही बड़े नाम सामने आ सकते हैं, और कई गिरफ्तारियां भी संभव हैं.

बुचन्ना के मारे जाने और नेटवर्क से जुड़ी फाइलों के हाथ लगने से नक्सल तंत्र को बड़ा नुकसान पहुंचा है– डॉ जीतेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक, बीजापुर

42 केस थे दर्ज: बताया गया कि मारे गए बुचन्ना पर जिले के अलग-अलग थानों में कैंप अटैक, जवानों पर हमला, अपहरण, हत्या, डकैती, ब्लास्ट और आगजनी जैसे कुल 42 गंभीर अपराध दर्ज थे. सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से हथियार, पिट्ठू बैग, विस्फोटक सामग्री और डिजिटल उपकरण भी बरामद किए हैं. पुलिस ने जल्द ही पूरे मामले में खुलासा करने की बात कही है.

Related Articles

Back to top button