February 12, 2026 8:18 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
छत्तीसगढ़

दीपावली के बाद दुर्ग में दो दिन में 2 मर्डर, मामूली कहासुनी बनी मौत की वजह, दोनों केस में हुई चाकूबाजी

दुर्ग: जिले में त्योहार के बीच 2 दिन में 2 हत्या की वारदात हुई है. दोनों ही वारदात में मामूली कहासुनी को लेकर चाकूबाजी हुई. नाचा कार्यक्रम के दौरान रानीतराई थाना इलाके में विवाद हुआ जिसमें 24 साल के युवक की आरोपियों ने चाकू से वारकर हत्या कर दी. वहीं नंदनी थाना इलाके में भी गौरा-गौरी पूजन के बीच खुशी का माहौल मातम में बदल गया. यहां 20 साल के युवक की हत्या की गई.

  • पहली वारदात, रानीतराई थाना क्षेत्र: खर्रा गांव में देर रात लगभग 2:30 बजे मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. इस घटना से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है. फिलहाल पुलिस ने 10 से 12 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है.

वारदात के बाद पुलिस बल तैनात: एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि मृतक खुबूराम साहू (24 साल) ग्राम रेंगाकठेरा का निवासी था. गुरुवार रात वह ग्राम खर्रा में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम नाचा देखने गया था. इसी दौरान कुछ स्थानीय युवकों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई, जो देखते-देखते झगड़े में बदल गई. आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने खुबूराम पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा. स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की जानकारी मिलते ही रानीतराई थाना प्रभारी पुरुषोत्तम कुर्रे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या आपसी विवाद के चलते की गई है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और गांव के ही 10 से 12 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं पुलिस ने क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है ताकि किसी तरह का विवाद ना बढ़े.

  • दूसरी वारदात, नंदनी थाना क्षेत्र: अरसनारा गांव में 20 साल के युवक अशोक कुमार निर्मलकर की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना बुधवार देर रात गौरा चौक के पास हुई. क्राइम डीएसपी अलेक्जेंडर किरो ने बताया कि घटना की रात मृतक अशोक और आरोपी आपस में साथ बैठकर शराब पी रहे थे. इसी दौरान किसी मामूली बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई. विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अचानक चाकू से अशोक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया.

पुलिस ने रातभर इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया और अतिरिक्त बल तैनात किया. आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. ग्रामीणों के अनुसार, गौरी गौरा पूजन के दिन दोनों के बीच पहले भी बहस हुई थी, जो रात में घातक झगड़े में बदल गई.

दीपावली की खुशियों के बीच 2 दिन में 2 मर्डर केस ने जिले में अपराध नियंत्रण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. वहीं 4-5 दिनों के अंदर दुर्ग जिले में 4 हत्याएं हुई हैं. लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं से लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है.

 

Related Articles

Back to top button